फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Teach students the tricks of personality development

Meerut News: छात्रों को सिखाए व्यक्तित्व विकास के गुर

Wed, 07 Oct 2026 07:53 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Wed, 07 Oct 2026 07:53 PM IST
विज्ञापन
Teach students the tricks of personality development
कृषि विवि में प्लेसमेंट ड्राइव से पहले कार्यशाला किया आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में बुधवार को कॉलेज ऑफ शुगर केन साइंस एंड टेक्नोलॉजी के विद्यार्थियों के लिए एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कुलपति डॉ. त्रिवेणी दत्त के निर्देशन में आयोजित कार्यशाला में विद्यार्थियों को गन्ने की फसल से संबंधित तकनीकी जानकारी के साथ सॉफ्ट स्किल और व्यक्तित्व विकास के गुर सिखाए गए। विद्यार्थियों को टीम भावना, लक्ष्य निर्धारण, प्रभावी संवाद और रचनात्मक सोच के महत्व से भी अवगत कराया गया।

निदेशक प्रशिक्षण एवं सेवायोजन डॉ. आरएस सेंगर ने बताया कि विश्वविद्यालय में नौ अक्टूबर को बलरामपुर शुगर मिल की ओर से विशेष प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित किया जाएगा। इसे ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों को तकनीकी ज्ञान के साथ साक्षात्कार और कार्यस्थल पर बेहतर प्रदर्शन के लिए आवश्यक कौशल की जानकारी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि सफल करियर के लिए केवल तकनीकी प्रतिभा ही पर्याप्त नहीं है। व्यक्तित्व विकास, संवाद कौशल, टीम के साथ काम करने की क्षमता और निर्धारित लक्ष्य को हासिल करने का आत्मविश्वास भी जरूरी है। कार्यशाला में प्रोफेसर गजे सिंह, डॉ. रविशंकर, प्रोफेसर पंकज कुमार, प्रोफेसर मनोज यादव, डॉ. संजीव कुमार गुप्ता, डॉ. निमिषा टेहरी सहित शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed