{"_id":"6b0c2b6cf9be08a79608016d","slug":"targeted-the-incumbent-mla-and-also-issued-a-challenge-to-akhilesh-yadav-meerut-news-c-42-1-smrt1030-106804-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: वर्तमान विधायक पर साधा निशाना, अखिलेश यादव को भी दी चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: वर्तमान विधायक पर साधा निशाना, अखिलेश यादव को भी दी चुनौती
विज्ञापन
दौराला - दौराला में पूर्व विधायक के कार्यक्रम में शामिल पूर्व विधायक और अन्य। स्रोत : संवाद
- समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं को स्मार्ट वॉच देकर किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। सुमित्रा फार्म हाउस में रविवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर की स्मृति में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। पूर्व विधायक संगीत सोम ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को स्मार्ट वॉच, प्रमाणपत्र और बाबा साहेब का चित्र देकर सम्मानित किया।
सोम ने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। साथ ही राजनीतिक मुद्दों को लेकर वर्तमान विधायक अतुल प्रधान, सपा प्रमुख अखिलेश यादव और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव पर निशाना साधा।
पूर्व विधायक ने कहा कि उन्होंने अपने दस साल के कार्यकाल में सरधना विधानसभा क्षेत्र में तमाम विकास कार्य कराए। वर्तमान विधायक अतुल प्रधान को चुनौती देते हुए कहा कि वह अपने पांच विकास कार्य ही गिना दें। उन्होंने कटाक्ष किया कि विधायक निधि से साइकिल बांटना उनका काम है, आज साइकिल बांटते हैं और कल छीन लेते हैं। मेरठ में दलित बेटी के साथ हुई घटना का जिक्र करते हुए भी उन्होंने टिप्पणी की। वहीं, अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि वह एटा और इटावा से बाहर निकलें। समारोह में पूर्व विधायक हरपाल सैनी, महकार सैनी, ऋषिपाल, मोहित, सोनू, धीर सिंह, संजय, कपिल आदि मौजूद रहे।