फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Tantrik Salman cheats Rs 9.70 lakh from AIDS victim woman of Jammu and one accused arrested

जम्मू की एड्स पीड़ित महिला से तांत्रिक ने ठगे 9.70 लाख, पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी सलमान

Thu, 28 Nov 2019 12:20 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 28 Nov 2019 12:20 PM IST
विज्ञापन
Tantrik Salman cheats Rs 9.70 lakh from AIDS victim woman of Jammu and one accused arrested
प्रतीकात्मक तस्वीर

जम्मू की एक एड्स पीड़ित महिला से तंत्र क्रिया की आड़ में 9.70 लाख रुपये ठगने के आरोपी को जम्मू पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस मामले से जुड़े तीन और आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार न्यू इस्लामनगर लिसाड़ीगेट निवासी तांत्रिक सलमान पुत्र मईनुद्दीन के मकान पर जम्मू पुलिस ने मंगलवार आधी रात को लिसाड़ीगेट पुलिस को साथ लेकर दबिश दी।
विज्ञापन


सलमान और उसके परिजनों ने पुलिसकर्मियों से धक्कामुक्की कर दी। लेकिन भारी विरोध के बीच पुलिस सलमान को पकड़कर ले गई। जम्मू पुलिस ने बताया कि जम्मू निवासी एक महिला एड्स पीड़िता है। उसने अपने इलाज के लिए काफी पैसा इकट्ठा किया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सलमान ने अपने साथियों के साथ मिलकर महिला से तंत्र क्रिया के नाम पर 9.70 लाख की ठगी कर ली। जम्मू पुलिस के पास सलमान के बैंक अकाउंट की जानकारी भी मौजूद है। बुधवार सुबह पुलिस सलमान को जम्मू ले गई।

हम दिला देंगे छुटकारा...

जम्मू निवासी महिला ने एक विज्ञापन पढ़ा, जिसमें हर बीमारी का इलाज करने का दावा किया गया था। फोन पर संपर्क साधने पर भी महिला को बीमारी से छुटकारे का भरोसा दिलाया गया। ऑनलाइन ही 9.70 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए गए। लेकिन ठीक न होने पर महिला ने जम्मू में आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज करा दी थी।

मौत के बाद गिरफ्तारी

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच के दौरान ही महिला की मौत हो गई। जम्मू पुलिस के एसआई कुलवंत सिंह ने बताया कि महिला ने जिन फोन नंबरों और बैंक अकाउंट का जिक्र किया था, उसकी जब जांच कराई गई तो वह मेरठ में चलते मिले। मेरठ आकर सर्विलांस की मदद ली गई। सलमान के अलावा नवाब, आशू और कुलदीप तोमर के नाम भी सामने आए हैं।

यह भी पढ़ें: ठगों के जाल में फंस गए बैंक अधिकारी, लोन लेकर 72 लाख में खरीदा दोमुंहा सांप और फिर...

आरोपियों की है तलाश

जम्मू पुलिस ने संपर्क किया था। एक आरोपी गिरफ्तार कर जम्मू पुलिस को सौंप दिया है। जो आरोपी अभी फरार चल रहे हैं, उनकी तलाश जारी है। - दिनेश शुक्ला, सीओ कोतवाली

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed