फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Many accused is fraud of 72 lakhs from a bank officer in Saharanpur city

ठगों के जाल में फंस गए बैंक अधिकारी, लोन लेकर 72 लाख में खरीदा दोमुंहा सांप और फिर...

Thu, 21 Nov 2019 02:55 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 21 Nov 2019 02:55 AM IST
विज्ञापन
Many accused is fraud of 72 lakhs from a bank officer in Saharanpur city
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर में दोमुंहा सांप दिखाते हुए उसे करोड़ों रुपये का बताकर 72 लाख रुपये की ठगी करने वाले चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पंजाब के मोहाली जिले के एक व्यक्ति से हुई ठगी में पुलिस ने चारों आरोपियों के कब्जे से 11 लाख रुपये बरामद किए हैं। आरोपियों के पास से एक चाकू भी बरामद हुआ है।

विज्ञापन


पंजाब के जिरकपुर, जिला मोहाली निवासी श्रवण कुमार ने बताया कि सहारनपुर के चिलकाना एवं सरसावा निवासी चार लोगों ने उसे दो मुंह वाला सांप दिखाया और उसकी कीमत करोड़ों रुपये की बताकर 13 अक्तूबर 2019 को उससे 72 लाख रुपये ठग लिए। श्रवण कुमार ने चिलकाना थाना में आस मोहम्मद निवासी ग्राम दौलतपुर थाना चिलकाना, जसवंत निवासी ग्राम कुंडी, सरफराज, इरशाद, इस्तकार, कार हसन निवासी ग्राम समसपुर थाना सरसावा और एक अज्ञात के खिलाफ ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि बुधवार सुबह चिलकाना थाना के एसएसआई ओमेंद्र सिंह और एसआई राजकुमार राणा को कुछ लोगों के रावणपुर तिराहे के पास रुपयों के बंटवारे को लेकर झगड़ने की सूचना मिली। पुलिस ने रावणपुर तिराहे पर पहुंचकर चार लोगों को पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार चारों की पहचान आस मोहम्मद, जसवंत, सरफराज और इरशाद के रूप में हुई। चारों ठगी के रुपयों के बंटवारे को लेकर झगड़ रहे थे। पुलिस को आस मोहम्मद से तीन लाख और एक छुरी, जसवंत से तीन लाख, सरफराज से तीन लाख और इरशाद से दो लाख रुपये समेत चारों से कुल 11 लाख रुपये बरामद हुए। पुलिस ने चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। जबकि पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: शादी न होने से था परेशान, फिर फर्जी दरोगा बन दिखाने लगा वर्दी का रौब, अब खुल गई पोल

दो दिन में ही मर गया था सांप

एसपी सिटी ने बताया कि आरोपियों ने श्रवण कुमार को 13 अक्तूबर को ही दो मुंह वाला सांप दे दिया था और उससे 72 लाख रुपये ले लिए थे। श्रवण कुमार उस सांप के ग्राहक की तलाश कर रहा था। लेकिन दो दिन बाद ही सांप की मौत हो गई। जिसके बाद उसने रिपोर्ट दर्ज करा दी।

बैंक से लोन लेकर खरीदा था सांप
एसपी सिटी ने बताया कि श्रवण कुमार एक बैंक में अधिकारी है। शाहजहांपुर तैनाती के दौरान उसकी आरोपियों से मुलाकात हुई थी। इस समय यमुनानगर की शाखा में तैनात है। दोमुंहा सांप लेने के लिए उसने अपनी ही बैंक से मकान बनाने के नाम पर 60 लाख रुपये का लोन पास कराया था। बैंक अधिकारी होने के कारण उसका तुरंत लोन पास हो गया था।

तस्करी की होगी जांच
एसपी सिटी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों पर दोमुंहा सांप करोड़ों रुपये का बताकर बेचने का आरोप है। जिससे इनके वन्य जीव तस्कर होने की आशंका है। मामले की जांच की जा रही है। शेष आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed