{"_id":"59131e9d4f1c1b2d3f8509ce","slug":"tantric-scam-23-lakhs-disclose-this-happened","type":"story","status":"publish","title_hn":"तांत्रिक ने बुजुर्ग को झांसे में फंसाकर हड़पे 23 लाख, ऐसा हुआ खुलासा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तांत्रिक ने बुजुर्ग को झांसे में फंसाकर हड़पे 23 लाख, ऐसा हुआ खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
Updated Wed, 10 May 2017 07:37 PM IST
विज्ञापन
तांत्रिक ने 23 लाख हड़पे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद में मेघराजपुर गांव में एक तांत्रिक ने बुजुर्ग को झांसे में फंसाकर उससे करीब 23 लाख रुपये व सोने चांदी के जेवरात हड़प लिए। बुजुर्ग के बेटे ने तांत्रिक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
मेघराजपुर गांव निवासी सोबित कुमार ने बुधवार को कोतवाली में दी तहरीर में आरोप लगाया कि थाना नागल के गांव सुहागनी निवासी एक तांत्रिक जो जालसाज किस्म का व्यक्ति है। उसने पिता विजयपाल को बहला फुसलाकर अलग-अलग दिनों में 5 लाख रुपये ऐंठ लिए। जबकि, उसके बाद उसने रेलवे में आई पिता की जमीन के करीब 18 लाख रुपये भी षड्यंत्र के तहत हड़प लिए। सोबित का आरोप है कि उसने पिता को तरह-तरह के झांसे देकर सोने चांदी के कीमती जेवरात भी ले लिए और अब वह शेष बची जमीन को बिकवाने की फिराक में लगा हुआ है। उसने पुलिस से दोषी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिल गई है। मामले की जांच की जा रही है। आरोप सिद्ध होने पर दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन