फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   tampered with girl in Meerut, communal tension

मेरठ: बाज नहीं आए स्टंटबाज, युवती से छेड़छाड़, सांप्रदायिक तनाव

Sun, 17 Jun 2018 06:20 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 17 Jun 2018 06:20 PM IST
विज्ञापन
tampered with girl in Meerut, communal tension
फाइल फोटो

मेरठ में शास्त्रीनगर पीवीएस रोड पर शनिवार रात छेड़छाड़ को लेकर हंगामा हो गया। स्टंटबाजों ने युवती की स्कूटी को साइड मारकर गिरा दिया। विरोध करने पर छेड़छाड़ कर दी। भीड़ ने एक आरोपी को पकड़कर धुन दिया। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने पर तनाव फैल गया।

विज्ञापन


पढ़ें : छात्रा से छेड़छाड़, दूसरे समुदाय के युवकों ने किया पथराव, सांप्रदायिक तनाव
विज्ञापन


शास्त्रीनगर निवासी एक व्यापारी की बेटी अपने छोटे भाई के साथ स्कूटी से घर जा रही थी। पीवीएस रोड पर पुल के पास पीछे से स्कूटी सवार दो युवक स्टंट कर रहे थे। इस बीच आरोपी युवकों ने युवती की स्कूटी में साइड मार दी। जिससे युवती स्कूटी समेत गिर गई। उसके बाद आरोपी युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। पीड़िता ने शोर मचाया तो एक युवक तो भाग निकला, जबकि दूसरे युवक को भीड़ ने पकड़ लिया। पिटाई के दौरान भी आरोपी छूटकर भाग निकला। सूचना पर एसओ मेडिकल सतीश कुमार पहुंचे। पुलिस ने स्कूटी कब्जे में ले ली। एसओ के अनुसार स्कूटी दूसरे समुदाय की युवक की है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती के अपहरण की कोशिश
लिसाड़ी गेट में चार दिन पहले एक युवती के साथ आरोपी युवक ने दुष्कर्म की कोशिश की थी। इस मामले में पड़ोस का मामला बताकर दोनों पक्षों के लोगों ने समझौता करा दिया। शनिवार रात आरोपी युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवती की छोटी बहन का घर में घुसकर अपहरण करने की कोशिश की। पीड़ित पक्ष के लोगों ने थाने में हंगामा कर कार्रवाई की मांग की।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed