फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Schoolgirl tampering, young people of other community throw stones, communal tension

छात्रा से छेड़छाड़, दूसरे समुदाय के युवकों ने किया पथराव, सांप्रदायिक तनाव

Thu, 22 Feb 2018 01:13 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 22 Feb 2018 01:13 PM IST
विज्ञापन
Schoolgirl tampering, young people of other community throw stones, communal tension
फाइल फोटो

छात्रा के साथ छेड़खानी को लेकर यहां बखेड़ा हो गया। दूसरे पक्ष के लोगों ने पथराव कर दिया। इससे सांप्रदायिक तनाव पैदा हो गया और फिर...

विज्ञापन


यूपी के मेरठ शहर में कॉलेज जातीं छात्राओं से छेड़छाड़ को लेकर बुधवार रात बखेड़ा हो गया। दूसरे समुदाय के आरोपी पक्ष ने छात्राओं के परिजनों और ग्रामीणों पर पथराव कर दिया, जिससे सांप्रदायिक तनाव पैदा हो गया। देर रात भाजपा पार्षद ने ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचकर घटना की तहरीर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव की छात्राएं शहर के स्कूलों में पढ़ने जाती हैं। आरोप है कि स्कूटी सवार दूसरे समुदाय के दो युवकों ने बुधवार सुबह कालेज जा रहीं छात्राओं से छेड़छाड़ कर दी। छात्राओं ने उनकी स्कूटी का नंबर नोट कर लिया और शाम को घर जाकर अपने परिजनों को बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्राओं के परिजनों ने स्कूटी नंबर के आधार पर पड़ताल कराई तो पता चला कि वो स्कूटी कंकरखेड़ा के नटेशपुरम निवासी दूसरे समुदाय के एक युवक की है। रात करीब 10 बजे छात्राओं के परिजन कुछ ग्रामीणों के साथ नटेशपुरम में आरोपी के घर शिकायत करने पहुंचे।

पढ़ें : मंजिल दीदी! परेशान कर रहा है मनचला, प्लीज उसे जेल भेज दो

Schoolgirl tampering, young people of other community throw stones, communal tension
फाइल फोटो

आरोप है कि आरोपी पक्ष के लोगों ने अपने लड़के की गलती मानने की बजाय ग्रामीणों से ही अभद्रता शुरू कर दी। इस पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि लड़के के परिजनों ने आसपास के लोगों के साथ मिलकर छात्राओं के परिजनों और साथ आए ग्रामीणों पर पथराव कर दिया। जिससे सांप्रदायिक माहौल गर्मा गया। 

घटना की सूचना पर कंकरखेड़ा थाने से पुलिस बल मौके पर पहुंचा और वहां जमा भीड़ को खदेड़ दिया। देर रात भाजपा पार्षद मनीष पंवार ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचे। थाने में हंगामा हो गया। ग्रामीणों का आरोप था कि इससे पहले भी आए दिन नटेशपुरम कालोनी के युवक छात्राओं से छेड़छाड़ करते आ रहे हैं। 15 दिन पहले भी इसे लेकर शिकायत की गई थी। लेकिन उनकी हरकत नहीं रुकी। इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा दीपक शर्मा के अनुसार दो पक्षों में विवाद हो गया था। तहरीर आने पर मामला दर्ज किया जाएगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed