फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Talks with Malaysia and Turkey for rapid rail track

रैपिड रेल ट्रैक के लिए मलेशिया और टर्की से हुई बातचीत

Fri, 24 Apr 2020 01:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
Talks with Malaysia and Turkey for rapid rail track
रैपिड रेल ट्रैक के लिए मलेशिया और टर्की से हुई बातचीत
विज्ञापन

मेरठ। एनसीआरटीसी अब तेजी से ऑनलाइन प्री-बिड मीटिंग कर रहा है, जिससे प्रोजेक्ट की रफ्तार में किसी भी तरह की कोई देरी न हो सके। गृह मंत्रालय ने निर्माण कार्यों को शुरू करने की अनुमति दे दी है, लेकिन मेरठ के रेड जोन में होने के कारण यहां अनुमति नहीं मिल सकी है। इसे देखते हुए एनसीआरटीसी अन्य कार्यों को तेजी से निपटा रहा है।
बृहस्पतिवार को भी एनसीआरटीसी ने दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर के पैकेज 17 के लिए ऑनलाइन प्री-बिड मीटिंग की। आरआरटीएस परियोजना पर लॉकडाउन के प्रभाव को कम करने के लिए एनसीआरटीसी टेंडर प्रक्रिया सहित परियोजना से संबंधित कई अन्य गतिविधियों को पूरा करने के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग कर रहा है। अपने काम की गति को बनाए रखने के लिए एनसीआरटीसी द्वारा उठाए जा रहे विभिन्न नए कदमों में ऑनलाइन वीडियो मीटिंग भी शामिल हैं। कोविड19 महामारी के असर को आरआरटीएस परियोजना पर कम करने और कार्य को निरंतर जारी रखने के लिए एनसीआरटीसी डिजिटल रूप से सक्षम प्री-बिड मीटिंग कर रहा हैं।
विज्ञापन

विदेशी कंपनियों से हो रही चर्चा
इस मीटिंग की सफलता का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि इसमें भारतीय कंपनियों के अलावा विदेशी कंपनियों (मलेशिया, टर्की इत्यादि) ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। इससे पहले भी मेरठ में सुरंग बनाने के लिए की गई प्री-बिड मीटिंग में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये बाहर की कई कंपनियों ने हिस्सा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है पैकेज-17
यह पैकेज भी एनसीआरटीसी के लिए अहम है। इस पैकेज में रैपिड रेल के ट्रैक आदि बिछाने पर चर्चा की गई। पैकेज-17 के लिए आमंत्रित निविदा सराय काले खां (दिल्ली) से मोदीपुरम (मेरठ) और जंगपुरा स्टेबलिंग यार्ड, दुहाई और मोदीपुरम डिपो तक बैलास्टलेस/बैलास्टेड ट्रैक के निर्माण, आपूर्ति, स्थापना, परीक्षण और कमिशनिंग के लिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed