फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Talib’s Body Exhumed 10 Days After Burial, Postmortem to Reveal Cause of Death; Wife Among Three Booked

तालिब हत्याकांड: कब्र से निकालवाया शव, खुलेगा मौत का राज; पत्नी ने हार्ट अटैक बताकर दफनाया था, फिर कबूला जुर्म

Thu, 08 Oct 2026 04:13 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 08 Oct 2026 04:13 PM IST
सार

मेरठ में तालिब की मौत के 10 दिन बाद पुलिस ने पैतृक गांव रसूलपुर भदेडी में कब्र खुदवाकर शव बाहर निकलवाया। पुलिस के अनुसार, पत्नी इल्मा ने प्रेमी अमन और उसके साथी के साथ मिलकर हत्या की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।

विज्ञापन
Talib’s Body Exhumed 10 Days After Burial, Postmortem to Reveal Cause of Death; Wife Among Three Booked
कब्र से निकलवाया गया तालिब का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तालिब की शादी करीब चार वर्ष पहले ब्रह्मपुरी निवासी इल्मा से हुई थी। शादी के बाद दोनों जाकिर कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहे थे। तालिब राजमिस्त्री का काम करता था। पुलिस के अनुसार, 28 सितंबर की रात तालिब काम से घर लौटा था। आरोप है कि इसके बाद इल्मा ने प्रेमी अमन और उसके साथी के साथ मिलकर उसका गला दबा दिया। महिला ने परिजनों को तालिब की मौत हार्ट अटैक से होने की जानकारी दी, जिसके बाद शव को गांव ले जाकर दफना दिया गया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ सर्पदंश हत्याकांड: दोषियों को फांसी की मांग, सजा तय होने से पहले आचरण-आर्थिक-मानसिक स्थिति का होगा आकलन

विज्ञापन
Trending Videos

Talib’s Body Exhumed 10 Days After Burial, Postmortem to Reveal Cause of Death; Wife Among Three Booked
अपना जुर्म कबूल करती इलमा और पति तालिब के साथ उसका फोटो। - फोटो : अमर उजाला

मोबाइल चैट से परिजनों को हुआ शक
29 सितंबर को तालिब के मामा का बेटा जाकिर कॉलोनी पहुंचा और इल्मा से उसका मोबाइल मांगा। आरोप है कि मोबाइल देने से इनकार करने पर उसे शक हुआ। इसके बाद उसने घर से तालिब का मोबाइल बरामद किया। मोबाइल की जांच में अमन और इल्मा के बीच चैट मिलने की बात सामने आई।

विज्ञापन

पत्नी के प्रेम प्रसंग की जानकारी थी
परिजनों के मुताबिक, तालिब को इल्मा और अमन के प्रेम प्रसंग की जानकारी हो गई थी। उसने अमन को अपनी पत्नी से बातचीत करने से मना किया था। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने इल्मा, अमन और उसके साथी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।

विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा मौत का कारण
पुलिस ने बृहस्पतिवार को एसडीएम बृजेश कुमार और सीओ गजेंद्र पाल की मौजूदगी में कब्र खुदवाकर शव बाहर निकलवाया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ भी जुट गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed