{"_id":"5b1596514f1c1baf6e8b6544","slug":"taapmaan-kam-umas-ne-chudaaye-paseene","type":"story","status":"publish","title_hn":"तापमान कम, उमस ने छुड़ाए पसीने ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तापमान कम, उमस ने छुड़ाए पसीने
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jun 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेस्ट यूपी में अभी तीन दिन आंधी बारिश के आसार हैं। आंधी के चलते कभी भी मौसम बदल सकता है। सोमवार को दिन में तापमान तो कम रहा, लेकिन उमस ने लोगों को परेशान किया। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो एक सिस्टम बन रहा है, इसके तहत बारिश की संभावना है।
जून के शुरू होते ही मौसम में काफी बदलाव आ गया है। जहां तापमान मई में 44 डिग्री के पास पहुंच गया था, अब पारा 36 डिग्री तक आ गया है। तापमान तो कम हो रहा है, लेकिन गर्मी का असर उमस के चलते बढ़ता जा रहा है। दिन में धूप और उमस के बीच मौसम का मिजाज गर्म हो रहा है। तीन दिन पहले आयी आंधी और तूफान से भी काफी नुकसान हुआ था। इसके बाद तापमान में गिरावट आ गई थी। सोमवार को दिन में गर्मी कम नहीं थी, हवाएं भी थोड़ी शांत थीं और उमस का असर बना हुआ था। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 66 व न्यूनतम 51 प्रतिशत दर्ज की गई। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि अभी 24 से 48 घंटे तक वेस्ट यूपी में आंधी और बारिश का अलर्ट बना हुआ है। कुछ स्थानों पर आंधी तेज भी हो सकती है। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से आने वाली हवा राजस्थान की ओर टकरा रही है, जिस कारण से फिर चक्रवर्ती तूफान का खतरा बना हुआ है।
पिछले चार दिन का तापमान
तारीख अधिकतम न्यूनतम
1 36.8 25.9
2 32.6 19.6
3 36.1 23.0
4 36.1 25.4