{"_id":"5a2aecbb4f1c1bc1678c0889","slug":"system-naakaam-sheher-me-yaatayaat","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिस्टम नाकाम, शहर की यातायात व्यवस्था धड़ाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिस्टम नाकाम, शहर की यातायात व्यवस्था धड़ाम
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Dec 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था बेपटरी हो गई है। शहर में आए दिन जाम लग रहा है। सड़क पर आते ही ट्रैफिक पुलिस के दावे भी हवा में उड़ रहे हैं। पुलिस अधिकारियों के आदेशों को भी ट्रैफिक पुलिस ने ताक पर रख दिया है। शहर में अवैध वाहन दौड़ें या फिर जाम लगे, ट्रैफिक पुलिस सिर्फ वाहनों के चालान काटने में लगी है।
दोपहर के समय लालकुर्ती पैठ बाजार से लेकर जीरो माइल चौराहे तक जाम की स्थिति बनी रही। जीरो माइल चौराहे से लेकर बेगमपुल तक भी जाम लगा रहा। कचहरी पुल और मेघदूत पुलिया के पास भी जाम जैसी स्थिति रही। दिल्ली रोड पर भैसाली बस अड्डा, केसरगंज, रेलवे रोड चौराहा मेट्रो प्लाजा पर जाम लगा रहा। बागपत रोड पर भी वाहनों की लंबी कतार लगी रही। दोपहर के समय परतापुर तिराहे पर भी वाहन फंस गए। हापुड़ रोड पर शास्त्रीनगर एल ब्लॉक तिराहा भी जाम की चपेट में रहा। हापुड़ अड्डा चौराहे से लेकर भूमिया पुल तक लगातार जाम लग रहा है। ट्रैफिक पुलिस की गोला कुआं और भूमिया पुल पर या तो ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी लगती नहीं या फिर लगती है तो सिपाही और होमगार्ड मौके से गायब रहते हैं। दोपहर को बिजली बंबा पर भीषण जाम लगा रहा। शाम होते ही फिर से बिजली बंबा बाईपास पर दो किमी लंबा जाम लग गया।
अवैध ई रिक्शा, आटो पर कार्रवाई बंद
ट्रैफिक पुलिस ने पिछले दस दिन से सड़क पर अवैध तरीके खड़े होने वाले अवैध ई रिक्शा और आटो पर कार्रवाई भी बंद कर दी गई। शहर में लगातार अवैध आटो और ई रिक्शा से जाम लग रहा है। लेकिन ट्रैफिक पुलिस वाहनों के चालान काटने में लगी है। जीरो माइल, बेगमपुल, हापुड़ अड्डा, भूमिया का पुल और दिल्ली रोड पर सड़क पर ही चालकों ने अवैध तरीके से पॉर्किंग बना ली है। अवैध वाहनों से जाम लगता है।
विज्ञापन
स्टाफ बढ़ा, पर व्यवस्था नहीं सुधरी
ट्रैफिक पुलिस में एक साल पहले एसपी ट्रैफिक, एक सीओ, एक टीआई, दो टीएसआई, छह एचसीपी, 60 कांस्टेबल और 100 होमगार्ड थे। लेकिन मौजूद समय में एसपी ट्रैफिक के अलावा दो सीओ, एक टीआई, दो टीएसआई, 21 एचसीपी, 102 कांस्टेबल और 150 होमगार्ड हैं। दस ट्रेमो बाइक भी मिल चुकी हैं। स्टाफ बढ़ने के बाद भी व्यवस्था बिगड़ती जा रही है।
बेलगाम दौड़ने लगे जुगाड़
शहर में जुगाड़ पर भी कार्रवाई बंद हो गई। दिल्ली रोड और हापुड़ रोड पर फिर से अवैध तरीके से जुगाड़ दौड़ने लगे हैं। इनसे कभी भी हादसा हो सकता है।
भारी वाहनों को रोको और छोड़ दो
ट्रैफिक कार्यालय से ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी लगाने में जहां सांठगांठ के आरोप लगने के मामले पुलिस अफसरों तक पहुंचे, वहीं भारी वाहनों को पैसे लेकर छोड़ने की शिकायत मिल रही हैं। ऐसे में कई पुलिसकर्मी पर जल्द गाज भी गिर सकती है।
एसएसपी ने मांगी रिपोर्ट
एसएसपी मंजिल सैनी दहल का कहना है कि ड्यूटी में लापरवाह बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ट्रैफिक कार्यालय में स्टाफ की भी जांच कराई जा रही है। पूरे मामले में जिनकी भूमिका संदिग्ध है उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।