फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Synthetic Track Ready... Football Field Damaged

Meerut News: सिंथेटिक ट्रैक तो तैयार...फुटबाल मैदान का हुआ नुकसान

Thu, 21 May 2026 07:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 07:16 PM IST
विज्ञापन
Synthetic Track Ready... Football Field Damaged
- ट्रैक बनाने वाली संस्था ने खुर्द-बुर्द कर छोड़ दिया मैदान
विज्ञापन

- स्टेडियम में अभ्यास नहीं कर पा रहे फुटबाल खिलाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक तो बन गया है लेकिन ट्रैक का निर्माण करने वाली संस्था ने अन्य मैदान को क्षति पहुंचाई है। अब यहां फुटबाल मैदान में ही संस्था ने ईंट-पत्थर व गड्ढे करके छोड़ दिए हैं। इस कारण पिछले दो सप्ताह से यहां फुटबाल खिलाड़ी अभ्यास नहीं कर पा रहे हैं। उन्हें छुट्टी तक दे दी गई है।
स्टेडियम में ट्रैक का निर्माण कार्य पूरा हुए एक माह से अधिक समय हो चुका है। निर्माणदायी संस्था ने ट्रैक का निर्माण तो कर दिया है पर अन्य कई कार्य अधूरे छोड़ दिए हैं। ट्रैक के बीच स्थित फुटबाल मैदान के किनारे ईंट पत्थर ऐसे ही पड़े हैं। इसके अलावा कई स्थानों पर गड्ढे़ करके छोड़ दिए गए हैं। इससे फुटबाल खिलाड़ी अभ्यास नहीं कर पा रहे हैं। अन्य कोई भी स्थान ऐसा नहीं है जहां फुटबाल खिलाड़ी अभ्यास कर सकें। मैदान में प्रतिदिन वर्तमान में लगभग 45 से अधिक फुटबाल खिलाड़ी अभ्यास करते हैं। नए सत्र में यह संख्या अधिक भी हो सकती है। अब नया सत्र शुरू तो हो चुका है लेकिन इन कमियों के कारण खिलाड़ी अभ्यास नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

स्टेडियम के फुटबाल कोच व उप क्रीड़ा अधिकारी रामचंद्र ने बताया कि पिछले कई सप्ताह से मैदान के ऐसे ही हालात हैं। इस समस्या को लेकर कई बार निर्माणदायी संस्था के पदाधिकारियों को बताया गया लेकिन उनकी ओर से कोई सुधार नहीं किया जा रहा है। अगर यही हाल रहा तो बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने दी जाएगी। इसकी शिकायत खेल निदेशालय को भी पत्र लिखकर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एस्ट्रोटर्फ मैदान की सफाई को मशीन मिली, केबल नहीं
स्पोर्ट्स स्टेडियम में एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान को बने चार साल से अधिक का समय हो चुका है। अब विभाग की ओर से मैदान की सफाई के लिए मशीन उपलब्ध हो पाई है। करीब एक लाख रुपये में यह मशीन खरीदी गई है। अब इस मशीन को मिले एक माह से अधिक का समय हो चुका है लेकिन इसे चलाने के लिए केबल तक नहीं मिल पा रहा है। मशीन शोपीस बनकर रह गई है। अभी तक केबल नहीं खरीदा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed