फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Symptoms of corona have been found in a girl in Saharanpur after returning from France

फ्रांस से लौटी युवती में कोरोना के लक्षण, आइसोलेशन वार्ड में किया भर्ती, जांच के लिए भेजे नमूने

Thu, 19 Mar 2020 01:23 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 19 Mar 2020 01:23 AM IST
सार

फ्रांस से लौटी मां- बेटी इलाज कराने के लिए जिला अस्पताल पहुंचीं। संदिग्ध लक्षण देखते हुए बेटी को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया।

विज्ञापन
Symptoms of corona have been found in a girl in Saharanpur after returning from France
आइसोलेशन वार्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना का खतरा देश में बढ़ता जा रहा है। वहीं जिला अस्पताल में भी मरीज बढ़ रहे हैं। खांसी, जुकाम, बुखार के मरीज आ रहे हैं और कोरोना का खतरा जताते हुए जांच की मांग कर रहे हैं। सहारनपुर में बुधवार को फ्रांस से लौटी मां-बेटी इलाज कराने के लिए एसबीडी जिला अस्पताल पहुंचीं। संदिग्ध लक्षण देखते हुए बेटी को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया, जबकि मां को घर भेज दिया।

विज्ञापन


कोरोना के खतरे को देखते हुए बुधवार को एक के बाद एक संदिग्ध जिला अस्पताल पहुंचते रहे। दुबई से लौटा युवक अपनी बहन के साथ आया। उसने बहन को हल्का जुकाम बताया। अधिकारियों ने दोनों बहन-भाई को घर पर ही रहने की सलाह दी। इसके बाद श्रीलंका से लौटा युवक खांसी, जुकाम और बुखार की शिकायत लेकर पहुंचा। बाद में मुंबई से लौटा युवक भी जांच कराने आया। तीनों को घर रहने के लिए कहा गया। 
विज्ञापन


नमूने लेकर जांच को लखनऊ भेजे
फ्रांस से घूमकर सहारनपुर लौटीं मां-बेटी जिला अस्पताल पहुंची और कोरोना की आशंका जताते हुए जांच की मांग की। सीएमएस डॉ. एसके वार्ष्णेय ने बताया कि जांच के बाद मां को घर जाने के लिए कह दिया गया। जबकि संदिग्ध लक्षण देखते हुए करीब 25 वर्षीय युवती को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। युवती के ब्लड के नमूने लेकर जांच के लिए लखनऊ भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कोरोना से मुकाबला: पुलिस की 25 रैपिड एक्शन टीमें गठित, बचाव के लिए करेंगी जागरूक

युवक को भर्ती नहीं किया तो पीएम, सीएम को किया ट्वीट
सिंगापुर से लौटे यात्री के संपर्क में आने के बाद खांसी, जुकाम और बुखार के लक्षण होने पर जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड पहुंचे युवक को चिकित्सकों ने घर में ही रहने की सलाह देते हुए लौटा दिया। इससे आहत युवक ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, डब्ल्यूएचओ आदि को ट्वीट कर शिकायत की।
 
सहारनपुर का युवक चंडीगढ़ के होटल में काम करता है। दिसंबर 2019 में वह श्रीलंका से लौटा था। चूंकि वह होटल में काम करता है तो देश-विदेश के लोगों के संपर्क में आता है। आठ मार्च को सिंगापुर का एक यात्री उसके घर पर ही ठहरा था। अब करीब पांच दिन से उसे खांसी, जुकाम और बुखार है। उसे सांस लेने में भी तकलीफ है। बुधवार को वह जांच कराने के लिए एसबीडी जिला अस्पताल पहुंचा। युवक का आरोप है कि अस्पताल के स्टाफ ने उससे खराब व्यवहार किया और इलाज भी नहीं किया।

सीएमएस डॉ. एसके वार्ष्णेय ने बताया कि कोरोना के संदिग्धों की काउंसिलिंग के लिए हमारे पास काउंसलर नहीं हैं। नोडल अधिकारी शिवांका गौड़ ही काउंसिलिंग कर रही हैं। किस मरीज को कहां भर्ती करना है, जांच करानी है और किसको घर रहने की सलाह देनी है, यह जिम्मेदारी सीएमओ और नोडल अधिकारी ही की है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed