फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Corona Virus Update, 25 rapid action teams of police have been formed for rescue in Saharanpur

कोरोना से मुकाबला: पुलिस की 25 रैपिड एक्शन टीमें गठित, बचाव के लिए करेंगी जागरूक

Wed, 18 Mar 2020 08:51 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 18 Mar 2020 08:51 PM IST
सार

पुलिस की ओर से कोरोना के मद्देनजर 25 रैपिड एक्शन टीमें गठित की गई हैं। ये टीमें लोगों को जागरूक करेंगी।

विज्ञापन
Corona Virus Update, 25 rapid action teams of police have been formed for rescue in Saharanpur
कोरोना से बचाव के लिए पुलिसकर्मियों को टिप्स देते डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना वायरस से बचाव की मुहिम के बीच बुधवार को पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की ओर से पुलिस लाइन परिसर में संक्रमण से बचाव विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें स्वास्थ्य विभाग के अफसरों और प्रशिक्षकों ने कोरोना संक्रमण के लक्षणों की पहचान करने और उनसे बचाव के प्रति जागरूक किया। इसके साथ ही पुलिस की ओर से कोरोना के मद्देनजर 25 रैपिड एक्शन टीमें गठित की गई हैं। ये टीमें थानों से लेकर भीड़ वाले स्थलों पर पहुंचकर लोगों को संक्रमण से बचाव के लिए जागरूक करेंगी। इसके साथ ही आपात स्थिति में स्वास्थ्य विभाग की टीमों के साथ भी समन्वय के साथ काम करेंगी।

विज्ञापन


प्रशिक्षण के दौरान शरीर की सुरक्षा के लिए किट के प्रयोग के बारे में बताया गया। कोरोना वायरस से कंट्रोल के लिए जारी गाइडलाइंस के अनुसार गाउन पहनने, गॉगल का प्रयोग करने, मास्क पहनने, हाथों पर ग्लव्स, प्रोटेक्टेड शॉक्स और कैप्स पहनने, नोज पिन का प्रयोग करने सहित अन्य के बारे में ट्रेनिंग दी गई। इसके बाद किट हटाने के समय भी कई जरूरी सावधानियों के बारे में अवगत कराया गया। सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी और नोडल अधिकारी डॉ. शिवांका गौड़ ने आइसोलेशन वार्ड, हेल्पलाइन, कंट्रोल रूम सहित अन्य जानकारियां दीं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खास रिपोर्ट: कोरोना के चलते ऐसे हैं ताजा हालात, तस्वीरों में देखें जिंदगी की रफ्तार पर कितना असर
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी दिनेश कुमार और एसपी देहात विद्यासागर मिश्र ने पुलिस टीमों से कहा कि वे यहां दिए गए प्रशिक्षण के अनुरूप इस मामले में आगे गंभीर रहें। इस दौरान एसीएमओ डॉ. ओपी गुप्ता, प्रतिसार निरीक्षक अजय कुमार श्रीवास्तव, एसपी ट्रैफिक प्रेमचंद सहित अन्य अफसर मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: कोरोना का डर: लोगों ने टाल दी बर्थडे पार्टियां, रेस्टोरेंट सूने और सिनेमाघरों में दर्शकों का टोटा

यह रहेगा रैपिड एक्शन टीम का फारमेट
- बड़े थानों में दो सब इंस्पेक्टर, दो हेड कांस्टेबल, चार कांस्टेबल
- छोटे थानों में एक सब इंस्पेक्टर, एक हेड कांस्टेबल, दो कांस्टेबल
- इनके अलावा पुलिस लाइन से भी कुछ सदस्य प्रशिक्षित रहेंगे
- फरियादियों और भीड़ वाले स्थलों पर लोगों को जागरूक करेगी
- आपात स्थिति में मेडिकल टीम के साथ समन्वय से काम करेगी

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed