फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   swami yatindra nand giri said in Meerut Ram temple will now be in Ayodhya

भाजपा ने साढ़े चार साल गंवाए, लेकिन अब राम मंदिर बनकर रहेगा: स्वामी यतींद्रानंद गिरी

Wed, 07 Nov 2018 02:01 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Wed, 07 Nov 2018 02:01 PM IST
विज्ञापन
swami yatindra nand giri said in Meerut Ram temple will now be in Ayodhya
व्यापारी नेता विनीत शारदा के आवास पर यतींद्रानंद - फोटो : अमर उजाला

जूना अखाड़े के वरिष्ठ महा मंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरी ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर इस बार बनकर रहेगा। केंद्र सरकार अध्यादेश लाकर मंदिर को बनाए या जिस प्रकार कारसेवा के माध्यम से विवादित ढांचा गिराया गया था, उसी प्रकार संत समाज लोगों के साथ मिलकर मंदिर का निर्माण करेगा। यह बात उन्होंने मेरठ में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा के आवास पर मीडिया से वार्ता में कही।  

विज्ञापन


स्वामी यतींद्रानंद गिरी महाराज ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार चाहती तो अयोध्या में राम मंदिर निर्माण अब तक हो चुका होता। सरकार ने साढ़े चार साल खराब कर दिए। लेकिन अब ऐसा नहीं चलेगा। देश के संतों ने राम मंदिर के निर्माण के लिये बिगुल फूंक दिया है। आरएसएस के प्रमुख की संतों से बात हो चुकी है। उन्होंने भी संतों की बातों का समर्थन किया है। 
विज्ञापन


स्वामी यतींद्रानंद ने राजनीतिक दलों को सचेत करते हुए कहा कि मंदिर के नाम पर राजनीति न हो। राम मंदिर के नाम पर राजनीति करने वालों की अब नहीं चलेगी। उन्होंने कहा कि राम मंदिर प्रकरण के निपटारे के लिए सरकार को आगे आना होगा। श्रीराम करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़े हैं। जिस प्रकार संतों व लोगों ने विवादित ढांचा ढहाया था, उसी प्रकार राम मंदिर का निर्माण भी रातों रात हो जाएगा। इसके लिए सरकार निर्णय ले। अगर देश के राजनीतिक दल अच्छे लोगों को टिकट दें तो जनता अपने आप उनको जिताकर संसद में भेजेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर निर्माण तक नहीं मनाऊंगा कोई त्योहार 

राम मंदिर मामले पर भाजपा नेता विनीत अग्रवाल शारदा ने भी तीखे तेवर दिखाए। कहा कि राम मंदिर से करोड़ों देशवासियों की आस्था जुड़ी है। इसलिए जब तक मंदिर निर्माण नहीं हो जाता वह कोई भी त्योहार नहीं मनाएंगे।

देशद्रोह का मुकदमा हो
नक्सलवाद पर कांग्रेस नेता राजबब्बर द्वारा दिए गए विवादित बयान पर स्वामी गिरी ने कहा कि राजबब्बर से बड़ा नक्सलवादी कोई नहीं है। राजबब्बर को तो देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर सलाखों के पीछे भेजना चाहिए। कांग्रेस को ऐसे नेताओं को तो पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए।  

गंगा भी नहीं हुई निर्मल 

स्वामी यतींद्रानंद गिरी ने गंगा सफाई पर केंद्र सरकार की खिंचाई करते हुए कहा कि भाजपा भी गंगा की सफाई के मामले में पिछली सरकारों की तरह विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि गंगा की सफाई के लिए सरकार के साथ आम लोगों को भी आगे आना होगा। तभी इस अभियान को सफलता मिल पाएगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed