{"_id":"6194cbc27fc7006cc07007ea","slug":"swami-prasad-maurya-says-more-opportunities-to-move-forward-in-the-private-sector","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: स्वामी प्रसाद मौर्य बोले-निजी क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर ज्यादा, युवा करे मेहनत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: स्वामी प्रसाद मौर्य बोले-निजी क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर ज्यादा, युवा करे मेहनत
Wed, 17 Nov 2021 03:00 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 17 Nov 2021 03:00 PM IST
सार
मेरठ में एक कार्यक्रम प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि युवा स्वरोजगार करें और दूसरों को भी रोजगार देने के काबिल बने। मौर्य ने इस दौरान अपनी सरकार की नीतियों और योजना का गुणगान भी किया और पिछली सरकारों पर हमला भी बोला।
विज्ञापन
श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि सरकारी क्षेत्र की बजाय निजी क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर ज्यादा है। इसलिये युवा सरकारी नौकरियों के साथ ही निजी क्षेत्र को भी ज्यादा तरजीह दे। यह बातें उन्होंने मेरठ के गंगानगर स्थित आईआईएमटी यूनिवर्सिटी में आयोजित रोजगार मेले में कही।
मौर्य ने कहा कि पिछली सरकार ने 1.83 लाख युवाओं को रोजगार दिया था, जबकि योगी सरकार अब तक 5 लाख युवाओं को नौकरी दे चुकी है और अभी एक लाख युवाओं को और नौकरी दी जाएगी। मौर्य ने कहा कि युवा चिंतित न हो, सरकार उनके साथ है।
उन्होंने कहा कि युवा स्वरोजगार करें और दूसरों को भी रोजगार देने के काबिल बने। मौर्य ने इस दौरान अपनी सरकार की नीतियों और योजना का गुणगान भी किया और पिछली सरकारों पर हमला भी बोला। मौर्य ने कहा इस दो दिवसीय रोजगार मेले में 16 हजार युवाओं को नौकरी दी जाएगी।
विज्ञापन
टीपी नगर निवासी दिव्यांग कंवरपाल ने मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के सामने ही नौकरी मिलने पर सवाल उठाए। कहा की जब से भाजपा सरकार मे रोजगार मेलों का आयोजन शुरू हुआ है वैसे ही नौकरी के लिए आवेदन करने हैं, लेकिन उन्हें आज तक कोई नौकरी नहीं मिली है। मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने उनका आवेदन लेकर नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया।