फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Suspected Bangladeshi Abu Hannan sent to jail by police

संदिग्ध बांग्लादेशी अबू हन्नान को कोर्ट ने जेल भेजा, STF ने किया था गिरफ्तार

Tue, 22 Aug 2017 11:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Tue, 22 Aug 2017 11:51 AM IST
विज्ञापन
Suspected Bangladeshi Abu Hannan sent to jail by police
संदिग्ध को जेल भेजा

एक दशक से रह रहे संदिग्ध बांग्लादेशी को सोमवार को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। एसटीएफ ने रविवार को फलावदा में पेट्रोल पंप के पास से अबू हन्नान उर्फ अबू हना पुत्र अब्दुल हन्नान को गिरफ्तार किया था। उसके पास से बांग्लादेशी सिमकार्ड, मोबाइल फोन, पासपोर्ट, आधार कार्ड, आईडी कार्ड, पैनकार्ड और निवास प्रमाण पत्र बरामद किए गए थे। एसटीएफ की पूछताछ में सामने आया था कि अबू हन्नान फलावदा में 2006 से अवैध तरीके से रह रहा था। फलावदा निवासी शबाना से 12 साल पहले प्रेम प्रसंग होने पर लुधियान में निकाह कर लिया था। जिसके बाद शबाना अबू हन्नान को फलावदा ले आई थी।

विज्ञापन


अच्छे व्यवहार से जीता लोगों का मन
अबू हन्नान ने अपने अच्छे व्यवहार से कस्बे के लोगों का उसने मन जीत लिया था। फलावदा की लड़की से निकाह होने के कारण लोगों का उस पर शक भी नहीं गया था। एसओ फलावदा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाने में 420, 467, 468 पासपोर्ट की धारा 3 व धारा 14 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


राहुल बताया था अपना नाम
कस्बे में रह रहे संदिग्ध बांग्लादेशी की पहचान छुपी रहे इस कारण उसने अपना नाम अबू हन्नान से बदलकर फलावदा में राहुल रख लिया था। इतने समय तक किसी को भनक तक नहीं लगी। हालांकि 17 अगस्त 2016 को बने पासपोर्ट में उसने अपना नाम अबू हन्नान ही दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed