फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Supreme Court advocate purse dropped at Sivaya toll plaza but the supervisor returned

ईमानदारी का परिचय: टोल प्लाजा पर गिरा सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता का पर्स, सुपरवाइजर ने लौटाया

Mon, 13 Jun 2022 08:11 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 13 Jun 2022 08:11 PM IST
सार

टोल प्लाजा के सुपरवाइजर ने ईमानदारी का परिचय देते हुए सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता पर्स लौटा दिया। जानिए मामला क्या था।

विज्ञापन
Supreme Court advocate purse dropped at Sivaya toll plaza but the supervisor returned
सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता पर्स लौटाया। - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली की ओर जा रहे सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता का सोमवार को सिवाया टोल प्लाजा पर पर्स गिर गया। लेकिन उन्हें पता नहीं चला और वे टोल टैक्स कटने के बाद रवाना हो गए। वहीं टोल पर पर्स पड़ा देख सुपरवाइजर ने अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। अधिकारियों ने ईमानदारी का परिचय देते हुए अधिवक्ता को फोन करके बुला लिया और उनका पर्स लौटा दिया।

विज्ञापन


वेस्टर्न यूपी टोल प्लाजा के उप महाप्रबंधक प्रदीप चौधरी ने बताया कि सिवाया टोल प्लाजा पर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता कुलवंत सिंह अपनी गाड़ी से गुजरे। उन्होंने बताया कि जब वह गाड़ी लेकर टोल पर पहुंचे तो उन्होंने किसी काम के लिए गाड़ी का दरवाजा खोला। इस दौरान उनका पर्स टोल पर गिर गया और टोल टैक्स कटने के बाद वह दिल्ली के लिए गाड़ी लेकर रवाना हो गए। टोल पर पर्स पड़ा देख वहां मौजूद टोल सुपरवाइजर वलीदपुर निवासी सन्नी ने पर्स उठाकर उन्हें लाकर दिया। उन्होंने पर्स देखा तो उसमें 13 हजार की नकदी, आठ-दस एटीएम व अन्य जरूरी कागजात मौजूद थे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: PHOTOS: चिकित्सकों के साथ संवाद में बोले उप-मुख्यमंत्री- सेवा भाव से कार्य करें डॉक्टर, कई मुददों पर की चर्चा
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने कुलवंत सिंह को फोन कर मामले की जानकारी दी। पर्स गिरने की जानकारी मिलने पर अधिवक्ता टोल पर पहुंचे। वहीं विजय कंसल ने सन्नी के साथ मिलकर उनका पर्स लौटाया। टोल सुपरवाइजर की ईमानदारी को अधिवक्ता ने सराहा और टोल सुपरवाइजर सन्नी को इनाम देने का प्रयास किया। लेकिन सन्नी ने इनाम लेने से इनकार करते हुए कहा कि यह उसकी ड्यूटी थी। कुलवंत सिंह ने सन्नी के साथ सिवाया टोल के सभी कर्मियों का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें: Saharanpur Violence:  काले झंडे-नीली टोपी वाले युवक पुलिस के टारगेट पर, AIMIM के कार्यकर्ताओं की भी पड़ताल, खंगाली जा रहीं वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed