फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Supreme Court advocate Farha Faiz opposed Deobandi Ulema, and opposed the name of Shari court

देवबंदी उलेमा की टिप्पणी से आगबबूला हुई फरहा फैज, 'शरई अदालत' को लेकर दिया बड़ा बयान

Tue, 04 Sep 2018 04:38 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 04 Sep 2018 04:38 AM IST
विज्ञापन
Supreme Court advocate Farha Faiz opposed Deobandi Ulema, and opposed the name of Shari court
फाइल फोटो

सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता फरहा फैज सोमवार को फिर से मीडिया के सामने आईं और देवबंदी उलमा द्वारा की गई टिप्पणी का जवाब देते हुए कहा कि वह अपना काम अच्छे से कर रही हैं इसलिए उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्धी की जरुरत नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने शरई अदालत नाम पर आपत्ति उठाते हुए कहा कि उन्हें इसके काम से नहीं बल्कि नाम से दिक्कत है। दारुलकजा का नाम मिडिएशन सेंटर (समझौता केंद्र) होना चाहिए। अदालत नाम रखने का अधिकार किसी भी गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) को नहीं है। 

विज्ञापन


सहारनपुर में रणखंडी रोड पर हुई प्रेस कांफ्रेंस में फरहा फैज ने कहा कि दारुलकजा (शरई अदालत) जिस तरह का काम करती हैं उसके अनुसार उसका नाम मिडिएशन सेंटर रखा जाना चाहिए। क्योंकि एक देश और एक संविधान में दो-दो अदालतें नहीं हो सकतीं। तीन तलाक, बहुविवाह और ट्रिपल तलाक का विरोध करते हुए फरहा फैज ने कहा कि जिस तरह हिंदू और इसाई मैरिज एक्ट बना हुआ है उसी तरह मुस्लिम मैरिज एक्ट का होना भी जरुरी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुस्लिम बच्चें मदरसों तक सीमित न रहकर उच्च शिक्षा ग्रहण कर मुख्यधारा से जुड़े इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मांग की है कि देश में ऐसा विश्वविद्यालय स्थापित किया जाए जहां धार्मिक शिक्षा के साथ साथ आधुनिक शिक्षा भी दी जाए। एक सवाल पर फरहा फैज ने कहा कि उनका राजनीति में आने का कोई इरादा नहीं है। बल्कि उनका मकसद मजबूती के साथ महिलाओं के हकों की लड़ाई लडना है। जिसके लिए वह लगातार काम कर रही हैं। इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष गजराज सिंह राणा, विनोद वर्मा, ठा. सुरेंद्रपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि फरहा फैज ने रविवार को भी मीडिया के सामने अपनी बात रखी थी। तीन तलाक की मुख्य याचिकाकर्ता व सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता फरहा फैज ने कहा कि तीन तलाक बिल को लेकर मुस्लिम समुदाय को कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन कुछ कट्टरपंथी नहीं चाहते कि मुस्लिम समाज उनके शिकंजे से आजाद हो। वो चाहते हैं कि मुस्लिम समुदाय आंख और कान बंद कर उनका गुलाम बना रहे। 

रविवार को देवबंद पहुंची फरहा फैज भाजपा नगर अध्यक्ष गजराज राणा के आवास पर पत्रकारों से रूबरू हुईं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ कट्टरपंथी तीन तलाक बिल में रोड़ा हैं, उन्हें लगता है कि अगर तीन तलाक पर कानून लागू हो गया तो उनका वजूद खत्म हो जाएगा। इसलिए वह मुस्लिम समाज को गुमराह कर रहे हैं। देश पर जबरन शरीयत थोपने वालों पर देशद्रोह का मुकदमा चलना चाहिए। फरहा फैज ने कहा कि इस कानून को दारुल उलूम व मुस्लिम संगठन नहीं मानेंगे। क्योंकि इनके पास तलाक, निकाह, हलाला बहुविवाह के फतवों के अलावा कुछ नहीं है। अगर तीन तलाक पर कानून बन जाएगा तो इन लोगों के पास कुछ बचेगा ही नहीं और इनकी दुकानें बंद हो जाएंगी। उन्होंने ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड पर कटाक्ष करते हुए कहा कि बोर्ड केवल दारुल उलूम का एक प्रोडक्ट मात्र है।

वहीं दारुल उलूम पर आरोप लगाते हुए फरहा ने कहा कि उसकी विचारधारा के मदरसे आतंक की शिक्षा देते हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने ऊपर ट्रेन में हुए हमले का जिक्र करते हुए कहा कि दारुल उलूम छात्रों ने ही उन पर हमला किया था। उनकी याचिका के बाद ही दारुल उलूम को नोटिस भेजा गया था। जब तक उन्हें इंसाफ नहीं मिलता वह इस लड़ाई को जारी रखेंगी। 

पगड़ी पहन राजपूताना शान को कायम रखा, सिर ढककर इस्लाम की परंपरा निभाई 
भाजपाइयों द्वारा पगड़ी पहनाए जाने पर फरहा फैज ने कहा कि उनके वंशज राजपूत चौहान थे। इसलिए पगड़ी पहनकर राजपूताना शान को कायम रखा और सिर ढक कर इस्लाम धर्म की परंपरा को भी निभाया। क्योंकि इस्लाम में सिर ढकना जरूरी है। इस मौके पर राकेश पुंडीर, विकास पुंडीर, प्रवीण गोयल, कर्नल राजीव, राहुल त्यागी, स्वामी दर्शन भारती, राकेश पुंडीर, ठा. जसवंत राणा आदि मौजूद रहे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed