फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Superintendent Engineer of Electricity Department suspended, PVVNL MD Isha Duhan took action

UP: बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता निलंबित, शिकायत के बाद पीवीवीएनएल एमडी ईशा दुहन ने की कार्रवाई

Sun, 26 May 2024 01:37 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 26 May 2024 01:37 PM IST
सार

पीवीवीएनएल भ्रष्टाचार के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। मेरठ में पीवीवीएनएल की प्रबंध निदेशक ईशा दुहन ने भ्रष्टाचार की शिकायत पर दोषी पाए जाने के बाद अधीक्षण अभियंता को निलंबित किया है।

विज्ञापन
Superintendent Engineer of Electricity Department suspended, PVVNL MD Isha Duhan took action
आरोपी मुनेंद्र कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीवीवीएनएल की प्रबंध निदेशक ईशा दुहन ने भ्रष्टाचार के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने ऊर्जा भवन में तैनात अधीक्षण अभियंता सिविल मुनेंद्र कुमार को भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित कर दिया है। अधीक्षण अभियंता पर गाजियाबाद के एक ठेकेदार से भुगतान के नाम पर कमीशन मांगने और निविदा में गड़बड़ी का आरोप था।

विज्ञापन


मुनेंद्र कुमार के पास बिजली वितरण मंडल गाजियाबाद का चार्ज था। ऊर्जा भवन में उनके पास चीफ सिविल का भी कार्यभार था। गाजियाबाद निवासी ठेकेदार सूर्य प्रताप सिंह ने प्रबंध निदेशक पीवीवीएनएल ईशा दुहन को पत्र लिखकर शिकायत की थी कि अधीक्षण अभियंता मुनेंद्र कुमार ने उनसे गाजियाबाद में एक निर्माण कार्य का भुगतान कराने में कमीशन मांगी थी। कमीशन न देने पर उनके ऊपर दबाव बनाया जा रहा था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: नौतपा: पहले दिन 43 डिग्री तक तपा वेस्ट यूपी, अभी और सताएगी गर्मी, मौसम विशेषज्ञ जता रहे ये संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में शिकायतकर्ता ने एक ऑडियो क्लिप भी शिकायत पत्र के साथ एमडी को सौंपी। एमडी की ओर से इस मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय जांच समिति बनाई गई। जांच में रुपये के लेनदेन की बात और निविदा में गड़बड़ी की शिकायत सही पाई गई। इसके बाद प्रबंध निदेशक की ओर से मुनेंद्र कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

प्रबंध निदेशक ने कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में लिप्त अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ जीरो टोलरेंस की नीति से कार्य किया जाएगा। ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई की जाएगी। उनके निलंबन के बाद चीफ सिविल का चार्ज चीफ टेक्निकल आनंद प्रकाश को दिया गया है। अधीक्षण अभियंता गाजियाबाद का चार्ज मेरठ के अधीक्षण अभियंता को दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed