फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   sunita verma baspa ki mahapaur

सुनीता वर्मा बसपा की महापौर प्रत्याशी घोषित  

Sun, 29 Oct 2017 11:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sun, 29 Oct 2017 11:20 AM IST
विज्ञापन
sunita verma baspa ki mahapaur
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

बहुजन समाज पार्टी की ओर से पूर्व विधायक योगेश वर्मा की पत्नी सुनीता वर्मा मेरठ से महापौर का चुनाव लड़ेंगी। कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी के वेस्ट यूपी प्रभारी शमशुद्दीन राइन ने उन्हें प्रत्याशी बनाने का ऐलान कर दिया। उन्होंने कहा कि बसपा मजबूती से चुनाव लड़ेगी।

विज्ञापन


नौचंदी मैदान में शनिवार को बसपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में शमशुद्दीन राइन ने कहा कि बसपा ने सबसे पहले अपना प्रत्याशी घोषित कर यह साबित कर दिया है कि उसकी तैयारी भी सबसे बेहतर है। उन्होंने कहा कि सर्व समाज बसपा से तेजी से जुड़ा है और यह सीट बसपा की झोली में ही जा रही है। पूर्व विधायक योगेश वर्मा ने कहा कि पार्टी ने उनकी पत्नी सुनीता वर्मा को उम्मीदवार बनाया है। इस पर वह खरा उतरेंगे। यह तय है कि इस बार बसपा का ही परचम मेरठ में लहराने वाला है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इस सरकार में कोई काम नहीं हो रहा है। ऐसे में जनता बसपा सुप्रीमो मायावती के ही कार्यकाल को याद कर रही है।
विज्ञापन


पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी ने कहा कि बसपा में हर वर्ग को सम्मान मिला पर अब ऐसा नहीं है। लोगों का रोजगार तक छीना जा रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसका जवाब निकाय चुनाव में दिया जाएगा। निकायों में बसपा का ही परचम लहराने वाला है। कोर्डिनेटर डॉ. पुरुषोत्तम ने कहा कि बसपा की नीतियों को जन जन तक पहुंचाएं। लोगों तक बसपा की नीतियां जाएगी तो हर वर्ग बसपा के साथ पूरी तरह से जुड़ेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मोहित कुमार तथा संचालन जिला प्रभारी शाहजहां सैफी ने किया। इस मौके पर पूर्व विधायक सतेन्द्र सोलंकी, इमरान याकूब, प्रदीप भारती, सतपाल पेपला, सुनील जाटव, चतर सिंह जाटव, कमल सिंह राज, दयाराम प्रजापति, दारा सिंह प्रजापति, शारदा प्रधान, जयपाल बौद्घ आदि मौजूद रहे। इस मौके पर पूर्व पार्षद अब्दुल गफ्फार सैफी रालोद छोड़कर बसपा में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भीड़ देखकर जोश में करते रहे अमर्यादित टिप्पणियां
इस सम्मेलन के लिए बसपाइयों ने काफी ताकत लगाई थी। नतीजा, भीड़ भी ठीक ही रही। शायद यह इसी का परिणाम था कि बसपाई मंच से अमर्यादित टिप्पणी करते रहे। सीएम और पीएम तक पर ऐसी ही टिप्पणी की गई तो शहर महापौर हरिकांत अहलूवालिया पर भी मंच से निशाना साधा गया।


देर से पहुंचे वेस्ट यूपी प्रभारी, जाने लगी भीड़
सम्मेलन 12 बजे शुरू हो गया। साढ़े तीन बज गए पर प्रभारी शमशुद्दीन राइन पहुंचे ही नहीं। ऐसे में भीड़ धीरे-धीेरे खिसकने लगी। ऐसे में मंच पर यह भी चर्चा होने लगी कि याकूब कुरैशी ही उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दें पर आखिरकार शमशुद्दीन पहुंचे और प्रत्याशी की घोषणा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed