{"_id":"5845b9b24f1c1be6724482b1","slug":"sunday-ho-ya-monday","type":"story","status":"publish","title_hn":"संडे हो मंडे, अरमान पड़े ठंडे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संडे हो मंडे, अरमान पड़े ठंडे
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Dec 2016 02:23 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार की छुट्टी के बाद लोगों ने सोचा था कि शायद सोमवार को बैंकों से पैसा मिलेगा। लेकिन उनके अरमान ठंडे ही रह गए। बैंकों के बाहर लंबी लाइनें लगीं और कड़ी मशक्कत के बाद चंद रुपये हाथ आए। काफी बैंकों में कैश नहीं मिला। एटीएम की स्थिति थोड़ा दुरुस्त हुई, पर लंबी लाइनों के कारण यहां भी हाल बुरा ही रहा। काफी एटीएम बंद ही रहे।
बैंकों के हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। सोमवार को बैंक खुले। लोगों को आस थी कि आज बैंकों में कैश मिलेगा। बैंकों में कैश आया भी। लेकिन जनता के लिए यह नाकाफी ही साबित हुआ। दिल्ली रोड स्थित यूनियन बैंक, पीएनबी आदि के बाहर काफी भीड़ रही। दिल्ली रोड की सत्तर प्रतिशत बैंक शाखाओं में पैसा आया। बाकी से लोग निराश लौट गए। जहां पैसा आया वहां लाइनों की लंबाई ने लोगों को हलकान कर दिया। सिंडिकेट बैंक मोहकमपुर में पैसा नहीं आया। जिससे लोग यहां से परेशान लौटे।
कई बार हुए हंगामे
लंबी लाइन के कारण और कम कैश मिलने के कारण कई बार बैंकों पर हंगामा भी हुआ। ईस्टर्न कचहरी रोड स्थित पीएनबी शाखा के बाहर भीड़ इस कदर बढ़ गई कि कई बार रोड पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। कई बार यहां हंगामा हुआ। पुलिस ने स्थिति सामान्य की। यही हाल हापुड़ रोड की शाखाओं पर भी हुआ।
विज्ञापन
एटीएम ने रुलाया
हालांकि कई एटीएम में सोमवार को पैसा आया। लेकिन करीब अस्सी प्रतिशत एटीएम पर पैसा नहीं मिला। जहां पैसा आया, वहां लंबी लाइन लगी रही। दरअसल, कम कैश निकलने के कारण लोग ज्यादा परेशान हैं। जहां एटीएम से दो हजार रुपये ही निकलना तय है, तो वहीं बैंकों ने भी अब यही सीमा तय कर दी है। दो और चार हजार रुपये ग्राहक को दे रहे हैं जबकि लिमिट 24 हजार रुपये है। यही कारण है कि लोग परेशान हैं। लोगों का कहना है कि यदि एक बार में पूरा पैसा मिल जाए तो बार-बार बैंक आने की आवश्यकता न पड़े।