फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   sumanlata body searched in graviard

शक था कि कब्रिस्तान में होगा सुमनलता का शव, पुलिस ने उखाड़ डालीं दो कब्र  

Thu, 20 Apr 2017 10:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Updated Thu, 20 Apr 2017 10:35 AM IST
विज्ञापन
sumanlata body searched in  graviard
सुमनलता का फाइल फोटो

सुमनलता के शव की तलाश में बुधवार सुबह लालकुर्ती पुलिस ने बिना अनुमति के दो कब्र उखाड़ दीं। इनमें एक बच्चे की कब्र थी। पुलिस ने डॉग स्क्वाएड की मदद से कब्रिस्तान में सुमनलता का शव तलाशा। इसकी जानकारी लगते ही वहां लोगों की भीड़ पहुंच गई। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस खाली हाथ लौट गई। ग्रामीणों का कहना था कि बिना ठोस सुबूत के महिला का शव नहीं मिलेगा। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार इस केस के चश्मदीद ड्राइवर संदीप गुर्जर ने बताया था कि शोएब कुरैशी ने सुमनलता की छह अप्रैल की रात चलती कार में हत्या करने के बाद गाड़ी को लावड़ के मवी गांव के कब्रिस्तान के पास उतारा था। जिससे अंदेशा है कि सुमनलता की लाश कब्रिस्तान में हो सकती है। हालांकि शोएब ने पूछताछ में शव गंगनहर में फेंकने की बात कहकर चुप्पी साध ली थी। बुधवार सुबह दस बजे इंस्पेक्टर लालकुर्ती धीरज शुक्ला दरोगा जयवीर सिंह मलिक, पांच पुलिसकर्मियों और डॉग स्क्वाएड के साथ लावड़ मवी गांव के कब्रिस्तान में पहुंचे। कब्रिस्तान में कब्र उखाड़ने की सूचना पर मवी और लावड़ के ग्रामीण भी कब्रिस्तान में पहुंच गए। हालांकि ग्रामीणों ने पुलिस की मदद की। 
विज्ञापन


बच्चे की कब्र पर बैठा डॉग 
पुलिस अपने साथ सुमनलता के कपड़े लेकर पहुंची थी। पुलिस ने खोजी कुत्ते को यह कपड़े सुंघाए तो वह कब्रिस्तान में 12 साल के अब्दुल्ला की कब्र के पास घूमता रहा। पुलिस टीम के साथ सुमनलता का पति पवन और पिता भी मौजूद थे। पुलिस ने बच्चे की कब्र उखाड़ी तो उसमें सुमनलता नहीं मिली। जिसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बच्चे के शव को कब्र में फिर से दबवा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जान मोहम्मद की कब्र भी देखो
एक कब्र में बच्चे का शव देखने के बाद सुमनलता के परिजन बोले कि दूसरी कब्र भी देख लो। दूसरी कब्र में लावड़ निवासी जान मोहम्मद का शव था। ग्रामीणों ने कहा कि इस कब्र में जान मोहम्मद है, इसका पता सबको है। तभी पीड़ित परिजन बोले कि कब्र में जान मोहम्मद के शव के पास भी सुमनलता की लाश हो सकती है। पुलिस ने कब्र से थोड़ा मिट्टी हटाकर देखी, जहां कुछ नहीं मिला।

ताजा कब्र ही देखीं
पुलिस दोपहर करीब 12 बजे वापस लौट आई। पुलिस का दावा है कि कब्रिस्तान में दो कब्र ही ताजा थीं, जिनको देख लिया गया। कब्रिस्तान के आसपास भी पुलिस ने शव की तलाश की। लेकिन सफलता हासिल नहीं हुई है। अब पुलिस का कहना है कि शोएब और उसका पिता अब्दुल हक ही जानता है कि सुमनलता का शव कहां है। वही दोनों शव को बरामद करा सकते हैं। 

ग्रामीणों में शोएब के प्रति गुस्सा 
मौके पर मौजूद ग्रामीणों में शोएब और उसके परिवार के प्रति गुस्सा भी दिखा। ग्रामीणों ने कहा कि पुलिस बेवजह किसी को परेशान नहीं करेगी तो वह उनकी मदद करेंगे।  


कोई तो बताए कहां है सुमनलता 
दूसरे समुदाय के लोगों ने कब्रिस्तान में मौजूद पवन को ढांढस बंधाते हुए कहा कि हम तुम्हारे परिवार के साथ हैं। पवन कभी कब्रिस्तान तो कभी आसपास इलाके में पत्नी को ढूंढ रहा था। वह बार-बार कह रहा था कि कोई तो बताओ कहां है मेरी सुमनलता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed