फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sultan Warriors reached the finals after defeating Kamela Bulls

Meerut News: कमेला बुल्स को हराकर फाइनल में पहुंची सुल्तान वाॅरियर्स

Wed, 07 Jan 2026 08:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 08:58 PM IST
विज्ञापन
Sultan Warriors reached the finals after defeating Kamela Bulls
सरधना। नवीन मंडी के मैदान पर बुधवार को सरधना प्रीमियर लीग का दूसरा क्वालिफायर मैच खेला गया। कमेला बुल्स और सुल्तान वाॅरियर्स के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ, जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए सुल्तान वाॅरियर्स ने जीत दर्ज कर फाइनल में जगह पक्की कर ली।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सुल्तान वाॅरियर्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 152 रन बनाए। टीम के सोफियान ने 45 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी कमेला बुल्स की टीम 129 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। सुल्तान वाॅरियर्स के मुन्ना ने 15 रन देकर दो महत्वपूर्ण विकेट लिए। आयोजक फरमान अंसारी ने बताया कि शनिवार को एसकेआर और सुल्तान वाॅरियर्स के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। मैच के दौरान सुहेल इशाक कुरैशी, खलीक अहमद, सुनील जैन, शाकिर अंसारी, शाहवेज अंसारी, तनवीर अहमद, फरमान अंसारी, फुजेल और पीयूष त्यागी सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed