फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Suhail Garden murder case: 50,000 reward each announced on Naeem and Salman

सुहेल गार्डन हत्याकांड : नईम और सलमान पर 50-50 हजार का इनाम घोषित

Mon, 20 Jan 2025 01:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Suhail Garden murder case: 50,000 reward each announced on Naeem and Salman
मेरठ। सुहेल गार्डन के सामूहिक हत्याकांड के मोस्टवांटेड नईम और सलमान पर डीआईजी कलानिधि नैथानी ने 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया। पुलिस को दोनों की लॉकेेशन गोवा के कोंकण में मिली है। मुंबई गई पुलिस ने गोवा में डेरा डाल लिया है। इसके अलावा नासिक, मालेगांव, मुंबई, अजमेर, दिल्ली, उत्तराखंड आदि स्थानों पर पुलिस उनकी तलाश में लगी है। एसएसपी की ओर से नईम और सलमान पर पहले 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
विज्ञापन

एसएसपी डॉ. विपिन ताडा का कहना है कि नईम शातिर अपराधी है। उसका यहां हुमायूंनगर थाना लोहियानगर में मकान है। शेख सलमान पुत्र शेख मंसूर उसके साथ रहता है। वह मकान नंबर-30 गली नंबर-तीन नया इस्लामपुरा मालेगांव, जिला नासिक महाराष्ट्र का रहने वाला है। नईम मेरठ में पांच हत्या करने से पहले महाराष्ट्र और दिल्ली में भी हत्याएं कर चुका है। वारदात के दिन वह मोईन के घर गया था। वहां हत्याकांड को अंजाम देकर अपने भाई तसलीम के घर पहुंचा था। खून से सने कपड़े निकालकर सामान लेकर सलमान के साथ पैदल ही मेरठ छोड़कर भाग गया था। उसकी गिरफ्तारी के बाद कई घटनाओं का खुलासा होगा। उसने यहां अपने बेटे अब्दुल्ला आदि से भी कोई संपर्क नहीं किया है। दोनों की लोकेशन गोवा के कोंकण में मिली है, जहां पुलिस ने डेरा डाल रखा है।
विज्ञापन

बता दें कि लिसाड़ीगेट के सुहेल गार्डन में आठ जनवरी की रात को राजमिस्त्री मोईन, उनकी पत्नी आसमा और तीन बेटियां अक्शा (8), अजीजा (4) और अलईफ्शा (1) की हत्या हुई थी। नौ जनवरी बृहस्पतिवार की रात में पांचों के शव मिले थे। आसमा के हापुड़ निवासी भाई आमीर अहमद की ओर से मोईन के सौतेले दो भाई नईम, तसलीम, भाभी नजराना नामजद और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने तभी से तसलीम और नजराना को हिरासत में ले लिया था, जिनसे अभी पूछताछ चल रही है। कुछ रिश्तेदारों को पुलिस ने पूछताछ के बाद छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों से पूछताछ में पुलिस को कई जानकारी मिली। परिजनों ने नईम के अपराध की जानकारी पुलिस को दी। बताया कि नईम और तसलीम महाराष्ट्र के मुंब्रा इलाके में 22 जनवरी 2007 में प्रॉपर्टी के लिए दो कारोबारी आजमगढ़ निवासी शादाब, असद की हत्या व दिल्ली में 2005 में रिश्तेदार की हत्या कर चुके है। हत्या की वारदात करने के बाद नईम ठिकाना बदलने के साथ-साथ नाम और बीवी बदल लेता था। सुहेल गार्डन हत्यकांड के 12वें दिन डीआईजी की ओर से नईम और सलमान पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया है।
--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed