फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Suggest measures to prevent diseases in sugarcane

गन्ने में होने वाली बीमारियों से बचाव के उपाय बताए

Sat, 31 May 2025 01:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Suggest measures to prevent diseases in sugarcane
रोहटा। गन्ना शोध केंद्र मुजफ्फरनगर से आए गन्ना वैज्ञानिक और मिल के अधिकारियों के दल ने शुक्रवार को किनौनी चीनी मिल क्षेत्र के कई गांवों में भ्रमण कर गन्ने की फसल पर लगने वाले रोगों का जायजा लिया। कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को गन्ने में होने वाली बीमारियों से बचाव के उपाय बताए।
विज्ञापन

गन्ना वैज्ञानिक डॉ. सुरेंद्र प्रताप सिंह, पादप रोग विज्ञान से डॉ. अजय कुमार चौहान ने बजाज शुगर मिल किनौनी के अधिकारियों के साथ परिक्षेत्र के गांव कैथवाडी, भदौड़ा, चिंदौडी, डालमपुर, कल्याणपुर, माजरा, टिमकिया, सैड़भर आदि में किसानों के खेतों पर जाकर भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान कुछ खेतों में स्मट, टॉप बोरर व ब्लैक बग का प्रकोप फैला नजर आया। किसानों को साइपर एवं प्रोफेनोफांस का स्प्रे करने की सलाह दी। कीटों के फैलने से पहले ही उनकी रोकथाम के लिए बुवाई किए गए पौधे गन्ने में कोरेजन की ड्रेंचिंग एवं पेड़ी गन्ना में फर्टेरा का प्रयोग करने के लिए आह्वान किया। किसानों को कीटनाशकों के बचाव के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर चीनी मिल के सहायक महाप्रबंधक गन्ना आदेश तोमर, राजीव चौधरी, मनीष दहिया, लोकेश राणा एवं अनुराग गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed