फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   sugercane bond found the name of dead peoples

मृतकों के नाम चलते मिले गन्ना बांड

Tue, 07 Jan 2020 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
sugercane bond found the name of dead peoples
रोहटा। प्रदेश में गन्ना पर्चियां में संशोधन, रकबा संशोधन, नये सदस्य चालू करने आदि का कार्य इस वर्ष सॉफ्टवेयर द्वारा किया जा रहा है। जिसके चलते पर्चियों में गड़बड़ी की शिकायत तो नहीं मिल रही है। पर मृतकों के बांड जरूर संचालित मिले हैं। इस मामले में डीएम से शिकायत की गई है। शिकायत के बाद इन बांड को बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

सहकारी गन्ना विकास समिति मलियाना के गांव डालमपुर, चिंदौड़ी, आलमगीरपुर, रासना, मिर्जापुर, दमगढ़ी, रोहटा सहित कई गांवों के किसानों ने ऐसे फर्जी बांड की शिकायत जिलाधिकारी अनिल ढींगरा से की थी। जांच में मामला सही पाया गया। कार्रवाई करते हुए ऐसे बांड को बंद कर दिया गया। लेकिन किसानों का कहना है कि जो गन्ना पर्यवेक्षक फर्जीवाड़े में भूमिका पायी जाती है तो उनके खिलाफ विभागीय स्तर पर कोई कार्यवाही नहीं की जाती। जिसके चलते पूरी तरह फर्जीवाड़ा खत्म नहीं हो पाता है। किसान सुरेंद्र सिंह, महक सिंह, ब्रजवीर सिंह, सुरेश आदि के मुताबिक इस मामले में फर्जीवाड़ा कराने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। एमिटी सॉफ्टवेयर सिस्टम लिमिटेड के मेरठ मंडल प्रभारी अनुराग त्रिपाठी ने कहा कि किसान का हित सर्वोपरि है, हिंसा के दौरान इंटरनेट बंदी के चलते गन्ना पर्चियां एक सप्ताह पूर्व एडवांस में प्रिंट कर दी गई थीं। जिस कारण किसानों के मोबाइल पर मेसेज नहीं पहुंच पाये थे। मंगलवार से जो भी पर्चियां प्रिंट की जाएंगी उसका किसान के मोबाइल पर मेसेज पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed