फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sugarcane protection order stuck in files

फाइलों में अटका गन्ना सुरक्षण आदेश

Fri, 06 Nov 2020 01:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane protection order stuck in files
मेरठ। गन्ना सुरक्षण तमाम प्रक्रिया पूरी किए जाने के बाद भी फाइलों में अटका है। इसके चलते शासन ने आदेश जारी नहीं किया है। जिससे शुगर मिलों ने शत-प्रतिशत क्रय केंद्र स्थापित नहीं किए। इससे किसानों को गन्ना आपूर्ति में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

शासन पेराई सत्र शुरू होने से पहले गन्ना सुरक्षण आदेश जारी करता है। इसमें शुगर मिलों को उनकी मांग अनुरूप गन्ना और क्रय केंद्र आवंटित किए जाते हैं। इस बार अभी तक सुरक्षण आदेश जारी नहीं हो सका है। हालांकि शुगर मिलों ने पेराई सत्र शुरू कर दिया है। मेरठ जिले की छह शुगर मिलों में से पांच चालू हो चुकी हैं। मोहिउद्दीनपुर शुगर मिल चलनी बाकी है। गन्ना सुरक्षण आदेश जारी नहीं होने से शुगर मिलों ने क्रय केंद्र कटने के डर से अभी स्थापना नहीं की। गन्ना विभाग के आंकड़ों के मुताबिक अभी महज 85 फीसदी क्रय केंद्र ही लगाए जा सके हैं। सभी केंद्र स्थापित नहीं होने से किसानों को परेशानी हो रही है। हालांकि विभागीय अधिकारियों का दावा है कि एक-दो दिन में गन्ना सुरक्षण आदेश जारी हो जाएगा। इसे साइट पर अपलोड किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed