Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sugarcane Minister inaugurates the crushing season at Kinouni Sugar Mill

Meerut News: गन्ना मंत्री ने किया किनौनी शुगर मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ

Thu, 05 Nov 2026 06:46 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Thu, 05 Nov 2026 06:46 PM IST
विज्ञापन
Sugarcane Minister inaugurates the crushing season at Kinouni Sugar Mill
रोहटा। बजाज शुगर मिल किनौनी में पेराई सत्र का शुभारंभ करते मुख्य अतिथि लक्ष्मी नारायण चौधरी और
किसानों के साथ चेन में गन्ना डाला, मिल को 1.50 करोड़ क्विंटल पेराई का लक्ष्य
विज्ञापन

अऊ
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा (मेरठ) बजाज शुगर मिल किनौनी में बृहस्पतिवार को हवन-पूजन के साथ 23वें पेराई सत्र का शुभारंभ हो गया। मुख्य अतिथि गन्ना विभाग के कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी और पूर्व एमएलसी चौधरी जगत सिंह ने किसानों के साथ मिल की चेन में गन्ना डालकर पेराई सत्र का विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान किसानों और मिल अधिकारियों ने नए पेराई सत्र के सफल संचालन की कामना की।
मिल परिसर में भव्य समारोह के दौरान हवन पूजन हुआ। हवन पंडित दिनेशमणि त्रिपाठी ने मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया। मुख्य अतिथि लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा कि गन्ना किसानों की अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है। किसानों की मेहनत से ही चीनी मिलों का संचालन संभव होता है। प्रदेश सरकार किसानों के हितों और गन्ना उद्योग को मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चीनी मिल प्रबंधन किसानों को मिल को मलियाना, दौराला, मलकपुर, बागपत और मोदीनगर समितियों के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में 181 गन्ना क्रय केंद्रों से गन्ना खरीदने के आदेश मिले हैं। मिल प्रबंधन ने 178 गन्ना क्रय केंद्र स्थापित किए हैं। इनमें से 80 केंद्रों पर तौल शुरू कराने के लिए इंडेंट जारी करने की तैयारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर मेरठ परिक्षेत्र के उप गन्ना आयुक्त यशपाल सिंह, जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुर सिंह, यूनिट हैड केपी सिंह, पंकज पंवार, जयवीर सिंह, बिजेंद्र प्रमुख, कुंवर मोहमद अली, दीपक राणा, पंकज चौहान, पंडित डोरीलाल, बेगराज सिंह, लीलू त्यागी, नेपाल मलिक, योगेंद्र प्रमुख, विक्रांत, निशांत, अशोक सांगवान, धर्मेंद्र, सुरेंद्र मेजर, देवेंद्र प्रधान, ओमकार मलिक, संदीप रोहटा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed