फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sugar worth Rs 20 lakh caught, one accused arrested

Meerut News: 20 लाख का चीनी मांझा पकड़ा, एक आरोपी गिरफ्तार

Sat, 09 Nov 2024 02:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
Sugar worth Rs 20 lakh caught, one accused arrested
मकान में 48 बोरों में रखा गया था बिक्री के लिए लाया गया मांझा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लोहिया नगर पुलिस ने जाकिर काॅलोनी स्थित मकान से शुक्रवार रात 48 बोरों में बंद चीनी मांझा बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी उमर दराज को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मांझे को सील कर दिया है। मांझे की अनुमानित कीमत बीस लाख रुपये से अधिक बताई गई है।
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि लोहिया नगर पुलिस को सूचना मिली कि जाकिर काॅलोनी गली नंबर 17 में उमर दराज के यहां काफी मात्रा में चीनी मांझा रखा हुआ है। जिसके बाद टीम ने दबिश दी तो मौके से उमर दराज को पकड़ लिया। घर के एक कमरे में से पुलिस ने 48 बोरों में रखे चीनी मांझे के गोले बरामद किए। पुलिस आरोपी को लेकर जाने लगी तो परिजनों ने विरोध कर दिया। हालांकि पुलिस ने सख्ती दिखाई तो परिजन पीछे हट गए। पुलिस वाहन में भरकर मांझे को लेकर थाने पहुंची।
विज्ञापन

आरोपी ने पुलिस को बताया कि दीपावली के बाद हर बार चीनी मांझे की डिमांड बढ़ जाती है। शौकीन पतंग उड़ाना शुरू कर देते हैं, बिक्री के लिए वह चीनी मांझा बेचने के लिए लाए थे। अलग-अलग क्वालिटी के गोले में लिपटे मांझे पुलिस ने बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी जिले में कई विक्रेताओं को चीनी मांझे की सप्लाई करता था। मांझा कहां से आया है और कहां बेचा जाना था, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पूरा नेटवर्क खंगालकर उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।

वसंत पंचमी तक खूब होती है बिक्री
हर साल दिवाली के बाद और वसंत पंचमी तक पतंग उड़ाने का सीजन चलता है। इसके चलते बड़े स्तर पर चीनी मांझे की बिक्री होती है। चीनी मांझा गोला कुआं, लिसाड़ी गेट, जाकिर कालोनी, भूमिया का पुल, खैरनगर, लालकुर्ती, पीएल शर्मा रोड, ब्रह्मपुरी समेत कई इलाकों में धड़ल्ले से बिकता है। 26 जनवरी और 15 अगस्त को भी खूब पतंग उड़ाई जाती हैं।


चीनी मांझे से अक्सर होते हैं हादसे
11 जनवरी 2023 को पीवीएस चौकी के पास 10वीं के छात्र नैतिक वरमानी का चीनी मांझे से चेहरा कट गया था।
15 अगस्त 2022 मेट्रो प्लाजा के पास चीनी मांझे से एमडीए के कर्मचारी की गर्दन जख्मी हो गई थी।
15 अगस्त 2022 टीपीनगर थाने के पास पिता के साथ बाइक पर जा रही बच्ची चीनी मांझे से जख्मी हो गई थी।
23 सितंबर 2021 दिल्ली-देहरादून हाइवे पर पल्लवपुरम के पल्हैड़ा फ्लाईओवर पर चीनी मांझे से बीफार्मा के छात्र का गला कट गया था।
छात्र की बाइक से गिरने मौत हो गई थी।

29 सितंबर 2020 गढ़ रोड पर शाहजहांपुर में बाइक सवार की चीनी मांझे से गर्दन कटी।
22 जनवरी 2020 गढ़ रोड पर सीमेंट व्यापारी की चीनी मांझे से गर्दन कटी। हादसे के समय व्यापारी दुकान से लौट रहे थे।
27 नवंबर 2019 मलियाना पुल पर मांझे से युवक की गर्दन कटी और बुरी तरह जख्मी हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article