फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sugar mills will not be closed as long as there is sugarcane in the fields

Meerut News: खेतों में जब तक रहेगा गन्ना तब तक बंद नहीं होंगी चीनी मिल, गन्ने को चिह्नित करने के निर्देश

Fri, 04 Apr 2025 07:40 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 04 Apr 2025 07:40 PM IST
सार

उप गन्ना आयुक्त राजेश मिश्र ने कहा कि चीनी मिल प्रतिनिधि अपने मिल क्षेत्र के अन्तर्गत भ्रमण करके खेतों में खड़े गन्ने को चिह्नित करें। 

विज्ञापन
Sugar mills will not be closed as long as there is sugarcane in the fields
चीनी मिल। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में उप गन्ना आयुक्त राजेश मिश्र ने कहा कि चीनी मिल प्रतिनिधि अपने मिल क्षेत्र के अन्तर्गत भ्रमण करके खेतों में खड़े गन्ने को चिह्नित करें। जब तक गन्ने की आपूर्ति सुनिश्चित न हो जाये, तब तक चीनी मिलों को संचालित किया जाये। विकास कार्यों में तेजी लाई जाए। विकास कार्यों में शिथिलता बरतने और गन्ना बुवाई के लक्ष्य की पूर्ति न करने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


यह निर्देश शुक्रवार को उप गन्ना आयुक्त ने गन्ना भवन के सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए। उन्होंने पेराई सत्र 2024-25 केे अंतर्गत अवशेष पेराई योग्य गन्ने की मात्रा और चीनी मिल बंदी की संभावित तिथियों की समीक्षा की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: टला बड़ा हादसा: पटरी से उतरने से बची जनशताब्दी एक्सप्रेस, इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोकी
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने वर्तमान पेराई सत्र में गन्ना मूल्य भुगतान, टैगिंग आदेश के अनुपालन की स्थिति, चीनी मिलों की गन्ना खरीद, पेराई, चीनी उत्पादन व रिकवरी की स्थिति व विगत पेराई सत्रों के गन्ना विकास अंशदान एवं प्रचार-प्रसार पर भी गहन समीक्षा की।

उन्होंने वसंतकालीन बुवाई वर्ष 2025-26 के लिए जिलेवार आवंटन के सापेक्ष गन्ना बीज उठान की समीक्षा की और गन्ना समितियों के रिटर्न फाईलिंग, टीडीएस वापसी एवं आडिट आपत्तियों का समस्य से निस्तारण करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed