Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Subharti campus resonates with the message of the Buddha; seven-day Buddha fair begins

Meerut News: बुद्ध के संदेश से गूंजा सुभारती परिसर, सात दिवसीय बुद्ध मेला शुरू

Sat, 14 Nov 2026 09:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 09:41 PM IST
विज्ञापन
Subharti campus resonates with the message of the Buddha; seven-day Buddha fair begins
- 20 नवंबर तक होंगे सांस्कृतिक, शैक्षणिक और चिकित्सा प्रदर्शनी समेत अन्य आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सुभारती विश्वविद्यालय परिसर में शनिवार से सात दिवसीय पांचवें सुभारती बुद्ध मेले का शुभारंभ हुआ। सुभारती बोधि उपवन में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद विजयपाल सिंह तोमर ने मेले का उद्घाटन किया। इसमें बुद्ध के शांति, करुणा, अहिंसा और मानवता का संदेश दिया गया। मेले में 20 नवंबर तक विभिन्न सांस्कृतिक, आध्यात्मिक, शैक्षणिक और मनोरंजक कार्यक्रम होंगे।
पूर्व सांसद ने कहा कि भगवान बुद्ध ने पूरी मानवता को शांति, प्रेम, करुणा, अहिंसा और सह-अस्तित्व का मार्ग दिखाया है। वर्तमान समय में बुद्ध के विचार समाज को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को सांस्कृतिक विरासत और नैतिक मूल्यों से जोड़ते हैं। बुद्ध के विचारों को जीवनशैली में अपनाने की जरूरत है। समूह संस्थापक डॉ. अतुल कृष्ण ने कहा कि भगवान बुद्ध की शिक्षाएं प्रेम, करुणा, सहिष्णुता, अहिंसा और आपसी सद्भाव के साथ जीवन जीने की प्रेरणा देती हैं। इस मेले के माध्यम से भगवान बुद्ध की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

मेले में विज्ञान प्रदर्शनी, निशुल्क चिकित्सा शिविर, फिजियोथेरेपी, न्यूरोथेरेपी एवं योग प्रदर्शनी के साथ इंजीनियरिंग और फाइन आर्ट्स की प्रदर्शनी भी लगाई गई हैं। फोटो प्वाइंट, झूले, विभिन्न प्रतियोगिताएं, पुस्तक भंडार और धम्म सामग्री भंडार भी दर्शकों को आकर्षित करेंगे। डॉ. प्रदीप राघव ने अतिथियों का आभार जताया। संचालन रामप्रकाश तिवारी ने किया। यह मेला सुभारती विश्वविद्यालय एवं संघ माता डॉ. मुक्ति ग्लोबल बुद्धिस्ट फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed