फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Subedar Major riding a scooter dies after being hit by a car.

Meerut News: कार की टक्कर से स्कूटी सवार सूबेदार मेजर की मौत

Tue, 28 Jul 2026 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Subedar Major riding a scooter dies after being hit by a car.
- लाल कुर्ती क्षेत्र में रुड़की रोड पर हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लालकुर्ती थाना क्षेत्र में रुड़की रोड पर सोमवार शाम स्कूटी सवार सूबेदार मेजर अरविंद कुमार झा को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सूबेदार मेजर घायल हो गए। हादसे के बाद साथी सैन्य कर्मी मौके पर पहुंचे। घायल को मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान सूबेदार मेजर की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सीओ कैंट संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि रुड़की रोड स्थित 2-सिग्नल हेडक्वार्टर निवासी सूबेदार मेजर अरविंद कुमार झा सोमवार शाम के समय स्कूटी पर सवार होकर किसी काम से जाने के लिए सड़क पार कर रहे थे। इसी बीच एक स्कोडा कार तेज रफ्तार में आ रही थी। स्कूटी सवार को देखकर चालक का स्टीयरिंग से नियंत्रण खो गया। कार ने स्कूटी सवार सूबेदार मेजर को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद सूबेदार मेजर काफी दूर जा गिरे।
विज्ञापन

तेज धमाके की आवाज सुनकर हेडक्वार्टर के गेट पर खड़े सैन्यकर्मी मौके पर पहुंचे। हादसे में सूबेदार मेजर लहूलुहान हो गए। कार व स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। आरोपी चालक कार छोड़कर भाग गया। घायल को मिलिट्री अस्पताल में पहुंचाया। गंभीर चोट लगने से सूबेदार मेजर की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ कैंट ने बताया कि मिलिट्री अस्पताल की ओर से लाल कुर्ती थाने पर भेजे गए मीमो से पुलिस को हादसे की जानकारी हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की ओर से तहरीर नहीं आई है। तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस कार व स्कूटी को लेकर थाने आ गई।
------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed