{"_id":"69b72106717c2ccb590684b8","slug":"sub-inspector-recruitment-candidate-arrested-for-changing-date-of-birth-in-aadhaar-card-meerut-news-c-72-1-mct1010-150209-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा भर्ती : आधार कार्ड में जन्मतिथि बदलने वाला परीक्षार्थी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा भर्ती : आधार कार्ड में जन्मतिथि बदलने वाला परीक्षार्थी गिरफ्तार
विज्ञापन
मेरठ। उत्तर प्रदेश सब इंस्पेक्टर पुलिस भर्ती परीक्षा में फर्जी दस्तावेज तैयार कर आधार कार्ड में जन्मतिथि बदलने वाले एक परीक्षार्थी को मेरठ कॉलेज मेरठ के परीक्षक ने पकड़ लिया। कम उम्र दर्शाकर परीक्षा में बैठने के लिए आधार कार्ड में फर्जी तरीके से आरोपी ने उम्र करा ली। परीक्षक ने आरोपी को लालकुर्ती पुलिस के सुपुर्द कर दिया। आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दो आधार कार्ड भी बरामद किए हैं। आरोपी अभ्यर्थी मोनू सिंह मुरादाबाद का निवासी है।
परीक्षा के नोडल अधिकारी एसपी यातायात राघवेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि लालकुर्ती थाना क्षेत्र के मेरठ कॉलेज में परीक्षा दूसरी पाली में चल रही थी। परीक्षा केंद्र पर जांच/ई-केवाईसी की प्रक्रिया के दौरान एक अभ्यर्थी के दस्तावेजों की जांच में जन्मतिथि में अंतर पाए जाने पर मामला संज्ञान में आया। पूछताछ में परीक्षार्थी ने अपना नाम मोनू सिंह पुत्र छोटे लाल निवासी भरतपुर, थाना कांठ जनपद मुरादाबाद बताया।
एसपी यातायात ने बताया, जांच के दौरान उसके पास से दो अलग-अलग आधार कार्ड बरामद हुए। जिनमें जन्मतिथि अलग-अलग अंकित थी। एक आधार कार्ड में जन्मतिथि 2 अप्रैल 1994 अंकित है, जो उसकी हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की अंकतालिकाओं में भी दर्ज है, जबकि दूसरे आधार कार्ड में जन्मतिथि 4 अगस्त 2004 अंकित पाई गई। पूछताछ में आरोपी मोनू सिंह ने बताया कि उसने अग्निवीर भर्ती में आवेदन करने के उद्देश्य से अपनी वास्तविक आयु कम दिखाने के लिए जन्मतिथि में परिवर्तन कराया। इसके लिए उसने कक्षा 8 की एक फर्जी मार्कशीट तैयार कराई, जिसमें जन्मतिथि 2 अगस्त 2004 अंकित कराई गई थी। उसी फर्जी दस्तावेज के आधार पर उसने आधार कार्ड में अपनी जन्मतिथि परिवर्तित करवा ली। जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से दोनों आधार कार्ड बरामद किए गए हैं। आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।