फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   stunt baaz

स्टंटबाजों के आगे बौनी बनी पुलिस

Sat, 09 Jul 2016 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Sat, 09 Jul 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
stunt baaz
स्टंट करते युवक - फोटो : अमर उजाला
 ईद से अगले दिन भी शहर की सड़कों पर स्टंट बाजों ने खूब हुड़दंग मचाया। चेकिंग कर रहे सिपाही से लेकर थाना प्रभारियों के सामने भी बाइक सवार स्टंट करते रहे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोकने तक की कोशिश नहीं की। हालांकि ट्रैफिक पुलिस ने वेस्ट एंड रोड पर जरूर आधा दर्जन बाइकों के चालान काटे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को बाइक सवारों ने दिल्ली रोड पर मछेरान से लेकर जली कोठी चौराहा, वेस्ट एंड रोड, दिल्ली रोड, कंपनी गार्डन, पीवीएस रोड और बिजली बंबा बाईपास पर दोपहर से लेकर रात तक खूब स्टंट किए। जली कोठी के पास एक एक बाइक पर चार युवक थे, तो कभी सायरन बजाते तो कभी बाइक को स्टंट करते हुए खड़ी कर देते।
विज्ञापन

जली कोठी के पास शाम के समय देहलीगेट पुलिस चेकिंग कर रही थी, लेकिन पुलिस ने बाइक सवारों को रोकना भी मुनासिब नहीं समझा। कंपनी गार्डन के पास बाइक सवार आधा किमी की दूरी में कई कई चक्कर लगाते हुए दिखाई पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन्होंने सड़क पर आने जाने वाली महिलाओं और युवतियों से छेड़छाड़ की। शास्त्रीनगर में डी ब्लॉक के पुल से लेकर एल ब्लॉक तिराहे पर बाइक सवारों ने रात में खूब हुड़दंग मचाया। टीएसआई संतोष कुमार ने बताया कि वेस्ट एंड रोड पर छह बाइक के चालान काटे गये हैं। जबकि कई बाइक सवार पुलिस को देखकर बाइक मोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed