{"_id":"68b5a900d5dfd538aa002acf","slug":"students-taught-the-tricks-of-cinema-meerut-news-c-72-1-mrt1063-139790-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने बताए सिनेमा के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने बताए सिनेमा के गुर
विज्ञापन
- सुभारती विश्वविद्यालय में हुआ फिल्म निर्माण कार्यशाला का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सुभारती विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में फिल्म निर्माण की मूल बातें विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यशाला में फिल्म उद्योग के प्रतिष्ठित निर्देशक और लेखक अखिलेश वर्मा ने मुख्य प्रशिक्षक की भूमिका निभाई। मुख्य अतिथि अखिलेश वर्मा, रितेश चौधरी, डॉ. प्रीति सिंह और राम प्रकाश तिवारी ने मां सरस्वती के समक्ष दीप जलाकर किया।
उसके बाद डॉ. सिंह ने कहा कि यह कार्यशाला विद्यार्थियों के लिए बहुत ही लाभदायक होगी और इसमें प्रतिभागिता कर रहे विद्यार्थियों को निश्चित रूप से बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। विभागाध्यक्ष डॉ. रितेश चौधरी ने कहा कि इस तरह की कार्यशाला विद्यार्थियों को लाभान्वित करने के साथ ही उन्हें फिल्म निर्माण में भविष्य बनाने के लिए बहुमूल्य मार्गदर्शन प्रदान करती है। कार्यशाला मुख्य रूप से छात्रों को सिनेमा की आकर्षक दुनिया से परिचित कराने और फिल्म निर्माण की बारीकियों को समझाने के लिए है। अखिलेश वर्मा ने फिल्म निर्माण के विभिन्न चरणों जैसे प्री-प्रोडक्शन, प्रोडक्शन, पोस्ट-प्रोडक्शन, वितरण और पटकथा लेखन की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहानी के अंत को दर्शाने वाले रिजॉल्यूशन और दिलचस्प कथानक बनाने के लिए क्या होगा जैसे महत्वपूर्ण फॉर्मूलों से भी छात्रों को अवगत कराया।