{"_id":"6a048b2f1fc0b6078403c564","slug":"students-made-their-mark-in-the-exam-results-meerut-news-c-44-1-smrt1055-112325-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: परीक्षा परिणाम में छात्रों ने लहराया परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: परीक्षा परिणाम में छात्रों ने लहराया परचम
विज्ञापन
सरधना। केके पब्लिक स्कूल में रिजल्ट देखकर खुशी मनाते छात्र छात्राएं। संस्थान
सरधना। सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित होने पर केके पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं में उत्साह का माहौल रहा। स्कूल प्रबंधक सुशील कुमार, सचिव संजीव कुमार और प्रधानाचार्य डॉ. उत्तम सिंह ने विद्यार्थियों को बधाई दी। प्रधानाचार्य डॉ. उत्तम सिंह ने बताया कि साइंस वर्ग में आलिया शाहनवाज ने 94.4 प्रतिशत, मोक्षिका जैन ने 91.8 प्रतिशत, अर्जुन त्यागी ने 91 प्रतिशत, इब्राहिम ने 90.6 प्रतिशत, भविष्य बंसल ने 89.2 प्रतिशत, आस्था जैन ने 88.4 प्रतिशत, अंशिका पुंडीर ने 87.4 प्रतिशत, एलिजा परवीन ने 87 प्रतिशत और यश शर्मा ने 86.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। कॉमर्स वर्ग में प्रीति जैन और अंशिका जैन ने 90-90 प्रतिशत अंक हासिल किए। अर्णव त्यागी ने 89.4 प्रतिशत, शिवा ने 89 प्रतिशत, स्वस्ति जैन ने 86.6 प्रतिशत और श्रुति मित्तल ने 86.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
-- -- -- --
छात्रा क्रिस्टी सोम ने प्रथम स्थान पाया
सरधना। सीबीएसई बोर्ड के 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में द्रोण पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। छात्रा क्रिस्टी सोम ने 95.2 प्रतिशत, नूर उल हुदा ने 94.2 प्रतिशत, एलेश ने 93.4 प्रतिशत, सारा त्यागी ने 93.2 प्रतिशत तथा तान्या त्यागी ने 92.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। स्कूल प्रबंधक संजय त्यागी व उपप्रधानाचार्य डॉ. निधि सहगल ने सफल छात्र-छात्राओं को बधाई दी।