फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Students gathered to take S-NET exam in Subharti University

सुभारती विश्वविद्यालय में एस-नेट परीक्षा देने उमड़े विद्यार्थी

Mon, 09 Jun 2025 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Students gathered to take S-NET exam in Subharti University
सुभारती विश्वविद्यालय में एस-नेट परीक्षा में 2500 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया।
मेरठ। स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय में सेंट्रल एडमिशन सेल की ओर से रविवार को विवि की प्रवेश परीक्षा एस-नेट (सुभारती नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट) के दूसरे चरण का आयोजन किया गया। इसमें देश भर के विभिन्न राज्यों के छात्र-छात्राओं ने बीएससी नर्सिंग एवं बीपीटी कोर्स में प्रवेश के लिए परीक्षा दी।
विज्ञापन

विवि के कुलपति मेजर जनरल डॉ. जीके थपलियाल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. शल्या राज एवं कार्यकारी अधिकारी डॉ. कृष्ण मूर्ति ने सभी विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। सेंटर एडमिशन सेल के सहायक निदेशक शम्मी सक्सेना ने बताया कि परीक्षा में लगभग 2500 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। एस-नेट परीक्षा ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों प्रारूप में हुई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एस-नेट परीक्षा का उद्देश्य देशभर के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित कर उन्हें उच्च शिक्षा दिलाना है। बीएससी नर्सिंग एवं बीपीटी कोर्स के अतिरिक्त अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन परीक्षा की गई है। इसमें मैनेजमेंट, फाइन आर्ट, पत्रकारिता, शारीरिक शिक्षा, होटल मैनेजमेंट, फैकल्टी ऑफ साइंस, लॉ, इंजीनियरिंग, फिजियोथेरेपी, पॉलीटेक्निक, शिक्षा संकाय, कला एवं सामाजिक विज्ञान, फार्मेसी आदि कोर्स शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed