फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Students celebrated the festival of Janmashtami

विद्यार्थियों ने जन्माष्टमी का पर्व मनाया

Wed, 13 Aug 2025 09:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 09:37 PM IST
विज्ञापन
Students celebrated the festival of Janmashtami
बाल भारती पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी पर्व के मौके पर विभिन्न वेशभूषा में आए छात्र छात्राएं। (स
मवाना। स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल( मदर विंग) में कृष्ण जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। शुभारंभ स्कूल प्रबंधक मनोज रस्तोगी, प्रबंधिका मीनू रस्तोगी व प्रधानाचार्य प्रमोद राजपूत ने मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। किंडरगार्टन व कक्षा एक व दो के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थी ज्ञान, मोक्ष, समर्थ, अनंत, वाहिनी, ओजस, अद्विक, मिहिका, पर्णिका, अर्निका, एकांशी, तनुष, सावी, मरियम, दिविषा, आरुष, अथर्व, श्रेया, इशिता, कुंजन, शगुन, वेदपाल, रिद्धि, अविका, वर्णिका, रुद्विक, युग और आदित्य आदि विद्यार्थी कृष्ण, यशोदा, राधा, नंद, वासुदेव, गोपी, व ग्वाले की वेशभूषा में आए। माखन चोर कृष्ण की नटखट लीलाओं, जेल में कृष्ण का जन्म, राधा व गोपियों संग रास रचाते और गाय चराते कृष्ण के विभिन्न रूपों को विद्यार्थियों ने झांकी के माध्यम से दर्शाया।
विज्ञापन





मानव शृंखला बनाकर मटकी फोड़ी
मवाना। बाल भारती पब्लिक स्कूल में भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर विद्यालय का प्रांगण भक्ति, उल्लास और रंगारंग कार्यक्रमों से सराबोर हो उठा। नर्सरी से लेकर कक्षा आठवीं तक के विद्यार्थी घर से आकर्षक वेशभूषा में सजकर विद्यालय पहुंचे। बालगोपाल, राधा, बलराम, सुदामा और गोपियों के रूप में सजे नन्हे-मुन्ने जब मंच पर आए तो उनकी मोहक अदाओं और बाल-चंचलता ने सभी का मन मोह लिया। जूनियर विंग के विद्यार्थियों को बांसुरी का वितरण किया। दही-हांडी कार्यक्रम में कृष्ण स्वरूप में सजे विद्यार्थियों ने मानव शृंखला बनाकर मटकी फोड़ी और उसमें से माखन का भोग अर्पित किया। विद्यार्थियों ने कृष्ण जन्म की झांकी और रासलीला के सुंदर दृश्य प्रस्तुत किए।

बाल भारती पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी पर्व के मौके पर विभिन्न वेशभूषा में आए छात्र छात्राएं। (स

बाल भारती पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी पर्व के मौके पर विभिन्न वेशभूषा में आए छात्र छात्राएं। (स

बाल भारती पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी पर्व के मौके पर विभिन्न वेशभूषा में आए छात्र छात्राएं। (स

बाल भारती पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी पर्व के मौके पर विभिन्न वेशभूषा में आए छात्र छात्राएं। (स

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed