फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Student who was a victim drinks acid in Sardhana; admitted to hospital.

Meerut: दुष्कर्म पड़िता छात्रा ने तेजाब पिया, अस्पताल में भर्ती, ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर उठाया कदम

Tue, 04 Aug 2026 01:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 04 Aug 2026 01:24 AM IST
सार

मेरठ के सरधना कसबे में सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता 17 वर्ष की 10 वीं की छात्रा ने आरोपियों की धमकी से आहत होकर जान देने के लिए तेजाब पी लिया।

विज्ञापन
Student who was a victim drinks acid in Sardhana; admitted to hospital.

विस्तार

मेरठ के सरधना कसबे में सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता 17 वर्ष की 10 वीं की छात्रा ने आरोपियों की धमकी से आहत होकर जान देने के लिए तेजाब पी लिया। उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। अस्पताल में होश में आने के बाद पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाई। पीड़िता के भाई की तहरीर पर सरधना पुलिस ने इस मामले में नामजद किए गए तीन आरोपियों में से दो अमान और अमन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन


तहरीर के मुताबिक छात्रा पिछले चार माह से ट्यूशन पढ़ने जाती थी। इसी दौरान मोहल्ले के दो युवक अमान और अमन रास्ते में उसके साथ लगातार छेड़छाड़ करते रहे। पीड़िता के अनुसार 26 मई को ट्यूशन से लौटते समय दोनों आरोपियों अमान और अमन ने उसे जबरन कार में बैठाकर दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो- वीडियो बना लिए। इसके बाद फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया गया।
विज्ञापन


भाई का आरोप है कि 28 जुलाई को एक अन्य युवक जुबैर ने फोन कर उसके पास भी फोटो होने की बात कही और मिलने का दबाव बनाया। एक अगस्त को दोनों मुख्य आरोपियों अमान और अमन ने छात्रा को रास्ते में रोककर कहा कि तुम्हारे भाई ने प्लॉट बेचा है, उसके दस लाख रुपये चाहिए, नहीं तो फोटो और वीडियो वायरल कर देंगे। इससे आहत होकर छात्रा ने घर आकर तेजाब पी ली। रविवार को उसके होश में आने पर परिजनों को इसकी जानकारी हुई। परिजनों ने रविवार को ही थाने पर जाकर पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि दो मुख्य आरोपियों अमान और अमन को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया गया है। तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। अस्पताल में भर्ती छात्रा की हालत ठीक होने पर बयान दर्ज किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed