फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   student unione election in ccsu

सीसीएसयू में छात्रसंघ चुनाव आज

Sat, 21 Nov 2015 02:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 21 Nov 2015 02:03 AM IST
विज्ञापन
student unione election in ccsu
सीसीएसयू कैंपस में आज छात्रसंघ चुनाव है, जिसमें छात्र अपनी सरकार चुनेंगे। यहां मतदान के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। बेरीकेडिंग से लेकर सिक्योरिटी सब टाइट है। बिना आई कार्ड किसी की एंट्री नहीं होगी। सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक मतदान होगा। 3100 वोटरों के लिए सात बूथ बनाए गए हैं।
विज्ञापन


पांच पदों पर 16 दावेदार हैं। चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, समाजवादी छात्रसभा और एनएसयूआई ने पैनल उतारा है। रालोद एनएसयूआई के पैनल को समर्थन कर रही है। दिवाली की छुट्टी के कारण छात्रसंघ चुनाव का रंग फीका पड़ गया था, लेकिन जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आया छात्रों की उपस्थिति बढ़ गई। एबीवीपी के सामने जहां अपनी खोई प्रतिष्ठा वापस लाने की चुनौती है, वहीं समाजवादी छात्रसभा अपनी कामयाबी को बरकरार रखने के लिए बेकरार है। प्रदेश अध्यक्ष अतुल प्रधान ने कैंपस के बाहर डेरा डाल दिया है।
विज्ञापन


एबीवीपी के पदाधिकारी भी पल-पल की खबर ले रहे हैं। एनएसयूआई ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर ही प्रत्याशी उतारे हैं, उन्हें रालोद छात्रसभा का समर्थन हैं। प्रत्याशी और समर्थक तीन दिन से दिन रात मेहनत कर रहे हैं। एबीवीपी के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सूरज बालियान की ग्रीवेंस सेल से शिकायत की गई थी। सेल ने शिकायत को खारिज कर दिया है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मतदान से पहले सभी प्रत्याशियों के साथ बैठक की।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सात बूथों पर मतदान
मतदान एनवायरमेंटल साइंस बिल्डिंग में होगा। ए, बी, सी, डी, ई, एफ और जी बूथ बनाए हैं। बीटेक, सेल्फ फाइनेंस कोर्स, ट्रेडिशनल कोर्स के अलग बूथ बनाए गए हैं। बूथ तक जाने के लिए बेरीकेडिंग कर दी गई है। मतदान सुबह आठ बजे शुरू होगा और दोपहर दो बजे तक चलेगा। मतदान के लिए वोटर लिस्ट में नाम और आई कार्ड होना चाहिए। मेन गेट पर सिक्योरिटी टाइट रहेगी। छात्र, कर्मचारी, अधिकारी और प्रेस की एंट्री रहेगी। एंट्री के लिए पास जारी किए गए हैं।  

ये हैं प्रत्याशी
अध्यक्ष - सचिन चौधरी, शुभम मिश्रा, सूरज कुमार।
उपाध्यक्ष -  अभिनव यादव, करुणा पंवार, प्रीटी सिंहल, संजीत सिंह पटेल।
महामंत्री - अजय प्रताप सिंह, अतुल कुमार, अविरल, आनंद सिंह, सत्यम त्रिपाठी।
संयुक्त सचिव - आशीष, मोहित शर्मा।
कोषाध्यक्ष - कमल कुमार, मुकीत अहमद, विवेक कुमार यादव।

नतीजों के तुरंत बाद शपथ ग्रहण
नतीजे घोषित होते ही शपथ ग्रहण समारोह होगा। विवि के सहायक प्रेस प्रवक्ता डॉ. प्रशांत कुमार के मुताबिक नतीजे घोषित होते ही एनवायरमेंटल साइंस विभाग में शपथ ग्रहण कराई जाएगी। एंट्री सिर्फ आई कार्ड से होगी। जिन कर्मचारी और अधिकारी की चुनाव में ड्यूटी लगी है, केवल उनके वाहन अंदर आएंगे। बाहरी लोग सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए विवि न आएं।

कनोहर लाल में आज दो पदों पर वोटिंग
कनोहर लाल कॉलेज में शनिवार को केवल दो पदों के लिए मतदान होगा। पर्चा निरस्त होने के कारण अध्यक्ष और महामंत्री पर एक-एक प्रत्याशी बची हैं, जबकि संयुक्त सचिव पद के सभी पर्चे निरस्त हो गए थे। अब उपाध्यक्ष पद पर कौशल और पूजा मैदान में हैं। साथ ही कोषाध्यक्ष पद पर प्रकृति वर्मा, रसीला और दीप्ति शर्मा में मुकाबला होगा। चुनाव अधिकारी डॉ. यशोदा बिंदल ने बताया चुनाव की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं।
 
एबीवीपी ने पैनल घोषित किया
एबीवीपी ने मेरठ कॉलेज, शहीद मंगल पांडे गर्ल्स कॉलेज, एनएएस और कनोहर लाल गर्ल्स कॉलेज में पैनल घोषित कर दिया है। मेरठ कॉलेज में अध्यक्ष पद पर राजा चौधरी, उपाध्यक्ष पद पर आरुषि सिरोही, महामंत्री अभिनव त्यागी, संयुक्त सचिव राहुल मिश्रा और कोषाध्यक्ष पर आंचल उपाध्याय को प्रत्याशी बनाया है। शहीद मंगल पांडे में अध्यक्ष पर सुरभि गुप्ता, उपाध्यक्ष नीतू जाटव, महामंत्री शिवानी बजाज, संयुक्त सचिव दीक्षा, कोषाध्यक्ष अन्नू यादव को प्रत्याशी बनाया है। एनएएस में उपाध्यक्ष ज्योति यादव, महामंत्री अनिरुद्ध, संयुक्त सचिव आशुतोष कंसल को उतारा है। कनोहरलाल में उपाध्यक्ष पद पर पूजा देवी, कोषाध्यक्ष पर दीप्ति शर्मा को प्रत्याशी बनाया है।

रात में हॉस्टल में चेकिंग, फायरिंग पर दौड़ी पुलिस

सीसीएसयू कैंपस में पुलिस और आरएएफ ने हॉस्टलों की चेकिंग की। विवि के प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से हॉस्टलों की चेकिंग की। छात्रों के आई कार्ड चेक किए गए। कैंपस में छह ब्वॉयज हॉस्टल और दो गर्ल्स हॉस्टल हैं। रात में दुर्गा भाभी गर्ल्स हॉस्टल के पास फायरिंग की सूचना थी। पुलिस मौके पर दौड़ी। चीफ प्राक्टर डॉ. जितेंद्र ढाका का कहना है फायरिंग की सूचना फर्जी थी।

रालोद ने समर्थन दिया
रालोद छात्रसभा ने मेरठ कॉलेज में महामंत्री पद पर अनुराग चौधरी को समर्थन दिया है। डीएन डिग्री कॉलेज में उपाध्यक्ष पद पर राहुल पूनिया को समर्थन दिया है। आरजी कॉलेज में अध्यक्ष पद पर दीक्षा, उपाध्यक्ष में गायत्री, महामंत्री आंचल, संयुक्त सचिव दीपा और कोषाध्यक्ष में अदीबा को समर्थन दिया है।


कैंपस के बाहर चढ़ी कढ़ाई
चुनाव के मद्देनजर कैंपस के बाहर कढ़ाई चढ़ गई है। विवि मेन गेट के बाहर समाजवादी छात्रसभा और एबीवीपी ने टेंट लगाया है। छात्रसभा के टेंट में प्रदेश अध्यक्ष अतुल प्रधान बैठ रहे हैं। मतदान के दिन वह समर्थकों का उत्साह बढ़ाएंगे। टेंट में आने जाने वालों की खातिरदारी के लिए कढ़ाई चढ़ाई गई है। शुक्रवार को खाना बनाने का पूरा इंतजाम था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed