फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   student under treatment of Quack death

झोलाझाप डॉक्टर की उपचार से छात्रा की मौत का आरोप

Thu, 15 Aug 2019 01:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
student under treatment of Quack death
झोलाछाप के उपचार से छात्रा की मौत, हंगामा
विज्ञापन

फलावदा/मेरठ। फलावदा कस्बे में बुधवार शाम झोलाछाप के उपचार से बारहवीं कक्षा की छात्रा की मौत हो गई। घटना को लेकर परिजनों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने आरोपी झोलाछाप को हिरासत में ले लिया। ग्रामीणों का आरोप है कि मंगलवार को भी गलत उपचार के कारण एक सात वर्षीय बच्ची की मौत हो गई थी। परिजनों ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मूल रूप से नागौरी गांव निवासी साहनावाज परिवार के साथ फलावदा कस्बे में रहता है। उसकी 18 वर्षीय बेटी मुस्कान इंटरमीडिएट की छात्रा था। मां नूरजहां के मुताबिक बुधवार दोपहर मुस्कान को उल्टी-दस्त की शिकायत हुई। जिसमें वह उसे मोहल्ले में स्थित एक क्लीनिक चलाने वाले झोलाछाप के पास दवाई दिलाने गई। जहां उसने हालत नाजुक बताते हुए जबरन क्लीनिक पर रोक लिया और ड्रिप लगानी शुरू कर दी। परिजनों का आरोप है कि चार घंटे में उसने तीन ड्रिप लगा दी। गलत दवाईयों के कारण छात्रा की देरशाम मौत हो गई। जिसको लेकर परिजनों ने हंगामा कर दिया। इस दौरान काफी संख्या में भीड़ मौके पर पहुंच गई। हंगामे की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी झोलाछाप को हिरासत में ले लिया। पुलिस छात्रा के शव को भी कब्जे में लेकर थाने ले आई। हालांकि देररात दोनों पक्षों में दो लाख रुपये में सहमति होने की बात होती रही।
विज्ञापन

मंगलवार में भी हुई बच्ची की मौत
वहीं मोहल्ला निवासी मोबिन ने बताया कि उसकी सात वर्षीय बेटी सोफिया को गत मंगलवार को दस्त की शिकायत हुई थी। जिसके बाद उक्त आरोपी डॉक्टर ने उसे गलत दवाई दे दी। जिसमें मुस्कान की मौत हो गई। स्थानीय लोगों के चलते समझाने पर डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने दी। बताया कि इसी तरह के दो मामलों में आरोपी झोलाछाप जेल जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed