फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Student Hariom secured the fifth position in the district in model making.

Meerut News: मॉडल बनाने में जिले में पांचवें स्थान पर रहे छात्र हरिओम

Sun, 25 Jan 2026 02:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Student Hariom secured the fifth position in the district in model making.
-खासपुर के उच्च प्रामिक विद्यायल के छात्र-छात्राओं ने 24 प्रतियोगिता जीतकर किया नाम रोशन
विज्ञापन

फोटो-एक
संवाद न्यूज एजेंसी
रटौल। खासपुर गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्र हरिओम ने विज्ञान मॉडल बनाने में जिले में पांचवां स्थान प्राप्त किया। छात्र का फूल माला पहनाकर स्वागत किया।

बागपत के रिवर पार्क में 19 जनवरी को राष्ट्रीय अविष्कार अभियान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें खासपुर के उच्च प्राथमिक पाठशाला के कक्षा आठ के छात्र हरिओम के मॉडल ऊर्जा संरक्षण को पांचवां स्थान मिलने पर शिक्षकों ने खुशी जताई। शनिवार को विद्यालय में सम्मान समारोह किया गया। शिक्षक विपिन कुमार ने छात्र को मिठाई खिलाते हुए बधाई दी और कहा कि छात्र की मेहनत और लगन काम आई। उन्होंने अन्य बच्चों से भी मेहनत करने की शपथ दिलाई ताकि वह आगे बढ़ सकें। उन्होंने बताया कि 2021 से अभी तक विद्यालय के बच्चे 24 प्रतियोगिता जीत चुके हैं। इसमे मंडल खेल प्रतियोगिता, जिला स्तरीय प्रतियोगिता, इंसपायर राष्ट्रीय आय एवं योग्यता ब्लॉक स्तर कला सहित 24 प्रतियोगिता में पदक जीते हैं। इस मौके पर विपिन, विनीता चौधरी, पवन, मोहित, नरेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed