फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Stuck in love marriage, kin of maiden reached court, then what happened

नाबालिग से शादी करने जा रहा था प्रेमी, युवती के परिजनों ने लिया एक्शन

Thu, 13 Apr 2017 06:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बागपत
अमर उजाला ब्यूरो/ बागपत Updated Thu, 13 Apr 2017 06:03 PM IST
विज्ञापन
Stuck in love marriage, kin of maiden reached court, then what happened
नाबालिग से शादी करने जा रहा था प्रेमी

बागपत में बालैनी थाने में प्रेमी युगल की शादी का मामला एसडीएम कोर्ट पहुंच गया। परिजनों ने लड़की के नाबालिग होने का दावा किया। इस पर एसडीएम ने पुलिस को मेडिकल कराने के आदेश दिए। बृहस्पतिवार (आज) पुलिस लड़की का अस्पताल में मेडिकल कराएगी। उधर, एसडीएम कोर्ट के बाहर लड़की पक्ष के कुछ लोगों ने खुलेआम धमकी दी। इसके बावजूद पुलिस लापरवाह बनी रही। लड़की के पिता ने एसडीएम दफ्तर में मीडिया कर्मियों को बताया मंगलवार की शाम थाने से घर पर जाते समय कुछ लोगों ने हमला किया था। 

विज्ञापन


बालैनी क्षेत्र की एक युवती का पड़ोसी गांव के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसका पता उसके परिजनों को चल गया था। उसने अपनी जान का खतरा जताकर बुधवार को पुलिस कंट्रोल रूम में शिकायत की। सूचना पर पहुंची पुलिस उसको थाने ले आई थी। उसका प्रेमी भी थाने में पहुंच गया। दोनों शादी करने को तैयार थे। थाने में इसकी पूरी तैयारी हो गई थी। पंडित और वर माला भी आ गई थी। तभी युवती के भाई ने आकर बखेड़ा कर दिया था। उसने लड़की को नाबालिग होने का दावा किया। 
विज्ञापन


पुलिस बुधवार को प्रेमी युगल को एसडीएम कोर्ट में लेकर पहुंची। परिजनों ने एसडीएम को लड़की के नाबालिग होने की शिकायत की। कोर्ट ने पुलिस को लड़की के मेडिकल कराने के आदेश दिए। एसडीएम आदित्य प्रजापति ने कहा  परिजनों ने बेटी को नाबालिग होने का दावा किया है, इसलिए पुलिस को लड़की का अस्पताल में मेडिकल कराने और न्यायिक कोर्ट में पेश करने के आदेश दिए। उधर, बालैनी थाना प्रभारी ब्रिजेश कुशवाहा ने कहा लड़की का अस्पताल में मेडिकल कराया जाएगा। एसडीएम कोर्ट के बाहर लड़की पक्ष के कुछ लोगों ने खुलेआम धमकी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खतरे के बावजूद, लापरवाह पुलिस
प्रेमी युगल एक साथ रहने की जिद पर अड़े हैं। युवती ने अपने परिजनों से जान का खतरा जताया है। थाने में कॉल कर परिजनों से जान का खतरा जताया, इसके बावजूद बालैनी पुलिस ने एक महिला और एक पुरुष पुलिसकर्मी के साथ उनको एसडीएम कोर्ट के लिए भेजा। वह बस से वहां पर पहुंचे। रास्ते में उनके साथ कोई घटना हो जाती तो उसके जिम्मेदार कौन होता? जबकि वहां पर उसके परिजन आसपास मंडरा रहे थे और तरह-तरह की बातें कर रहे थे। इसका पता चलते ही कोतवाल अरुण कुमार द्विवेदी पुलिस टीम के साथ पहुंचे। 


लड़की के पिता लहूलुहान, हमले का आरोप
लड़की के पिता लहूलुहान हालत में एसडीएम दफ्तर पहुंचे। उन्होंने मीडिया कर्मियों को बताया बुधवार शाम थाने से घर पर जाते हमला किया गया। उनका आरोप है जिस युवक ने उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर रखा है, उसने ही उन पर हमला कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed