फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Strike postponed, half the employees of city transport buses got salary

हड़ताल टली, सिटी ट्रांसपोर्ट बसों के आधे कर्मचारियों को मिला वेतन

Tue, 12 Aug 2025 08:02 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 08:02 PM IST
विज्ञापन
Strike postponed, half the employees of city transport buses got salary
- वेतन की मांग को लेकर रक्षाबंधन पर भी कई घंटे रहे प्रभावित रही थी सिटी बस सेवा
विज्ञापन

- दो माह से चालक परिचालक व कर्मचारियों को नहीं मिल रहा था वेतन
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। महानगर और आसपास के कस्बों के लिए चलने वाली सिटी ट्रांसपोर्ट इलेक्टि्रक बसों की हड़ताल फिलहाल टल गई है। सोमवार को कंपनी के अधिकारियों के प्रतिनिधि मंडल ने लोहियानगर बस अड्डा पहुंचकर कर्मचारियों से वार्ता की और 50 प्रतिशत कर्मचारियों का वेतन जारी कर दिया। बाकी बचे कर्मचारियों को एक दो दिन मेंं वेतन दिए जाने का आश्वासन दिया। जिसके बाद बस चालक, परिचालकों ने हड़ताल पर जाने का निर्णय वापस ले लिया है।

शहर और सरधना, मवाना तक सिटी ट्रांसपोर्ट बस सेवा संचालित है। यह सभी 50 इलेक्टि्रक बसें लोहियानगर से बनकर चलती हैं। इन बसों के संचालन का जिम्मा प्राइवेट कंपनी के पास है। कर्मचारियों के अनुसार कंपनी ने दो माह से कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया। वेतन की मांग को लेकर रक्षाबंधन के त्योहार पर कई घंटे तक बसों का संचालन बंद रहा। अधिकारियों के आश्वासन के बाद बस चालक व परिचालक काम पर वापस लौट गए थे, लेकिन उसी समय चेतावनी दी थी कि अगर 12 अगस्त तक वेतन नहीं दिया गया तो 13 अगस्त से बसों का चक्का जाम कर दिया जाएगा। कर्मचारियों की चेतावनी को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी कंपनी के अधिकारियों का एक प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को सिटी ट्रांसपोर्ट बस अड्डे पर पहुंचा। प्रतिनिधि मंडल ने कुछ कर्मचारियों के खाते में उसी समय वेतन जारी कराया बाकी अन्य सभी कर्मचारियों को एक-दो दिन में वेतन दिए जाने का आश्वासन दिया। जिसके बाद कर्मचारी मान गए। इस संबंध में परिवहन विभाग के क्षेत्रीय प्रबंधक संदीप नायक का कहना है कि सिटी ट्रांसपोर्ट बस संचालन में कोई दिक्कत नहीं आएगी। कुछ कर्मचारियों को वेतन मिल चुका है और कुछ के खाते में कंपनी कल तक वेतन भेज देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed