फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   strike news

Meerut News: शटडाउन, बिजली कटौती और सरचार्ज पर भड़के उद्यमी

Sat, 25 Apr 2026 12:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
strike news
शामली। विकास भवन में शुक्रवार को आयोजित उद्योग बंधु की बैठक में उद्यमियों का गुस्सा फूट पड़ा। लगातार शटडाउन, बिजली कटौती और अतिरिक्त सरचार्ज वसूली को लेकर उद्यमियों ने जोरदार हंगामा किया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार तिवारी की अध्यक्षता में हुई। इसमें साइमा और लघु उद्योग भारती के चेयरमैन अंकित गोयल, आलोक जैन, अशोक मित्तल समेत कई उद्यमियों ने अपनी समस्याएं रखीं।
विज्ञापन

उद्यमियों ने बताया कि बिजली विभाग द्वारा बार-बार शटडाउन और कटौती की जा रही है, जिससे उद्योग प्रभावित हो रहे हैं। इसके अलावा ऊर्जा निगम की ओर से लगाए गए एसपीपीएएस सरचार्ज को लेकर भी उद्यमियों ने नाराजगी जताई और इसका कारण स्पष्ट करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में औद्योगिक क्षेत्र की अन्य समस्याएं भी प्रमुखता से उठाई गईं। उद्यमियों ने बताया कि नाला निर्माण का कार्य अधूरा छोड़ दिया गया है, जिससे पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। करीब 2.85 करोड़ रुपये के प्रस्ताव के बावजूद नाले को पक्का नहीं किया गया, जिससे जलभराव की समस्या बनी हुई है।
कैराना रोड पर करीब 500 मीटर सड़क निर्माण का कार्य भी डेढ़ माह से बंद पड़ा है। सड़क को ऊंचा-नीचा छोड़ दिए जाने के कारण दोपहिया वाहन चालकों को भी परेशानी हो रही है।
ईएसआईसी (कर्मचारी राज्य बीमा निगम) से जुड़े मुद्दे भी बैठक में उठाए गए। उद्यमियों ने कहा कि कर्मचारियों से करोड़ों रुपये का अंशदान लिया जा रहा है, लेकिन जिले में पैनल के अस्पतालों में उपचार की सुविधा नहीं मिल रही। उन्होंने झिंझाना मेडिकल कॉलेज और शांति केयर अस्पताल को पैनल में शामिल करने की मांग की।
उद्यमी अंकित गोयल की समस्याओं का समाधान नहीं करने को लेकर ऊर्जा निगम के अधिकारियों से भी नोकझोंक हुई। बाद में अधिकारियों ने किसी तरह मामला शांत कराया।
मुख्य विकास अधिकारी ने एसडीएम और सीओ को मौके पर जाकर निरीक्षण कर जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए और सभी समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया।


व्यापार बंधु की बैठक में जाम और गड्ढों का मुद्दा छाया
शामली। इसके बाद विकास भवन सभागार में व्यापार बंधु की बैठक आयोजित की गई, जिसमें व्यापारियों ने जाम और सड़कों की खराब स्थिति को लेकर नाराजगी जताई।
व्यापारियों ने बताया कि आईजीएल द्वारा जिलेभर में खोदाई कर गड्ढे छोड़ दिए गए हैं, जिनकी मरम्मत अधूरी है। बुढ़ाना अड्डे पर टेंपो खड़े होने और रेहड़ी-पटरी वालों के अतिक्रमण के कारण जाम की समस्या बढ़ रही है।
बैठक में व्यापारी नेता ईश्वर दयाल कंसल, अंकित गोयल, राहुल गोयल, अनुराग जैन आदि मौजूद रहे। अधिकारियों ने समस्याओं के जल्द समाधान का भरोसा दिलाया।

बैठक में नहीं पहुंचने पर नोटिस जारी

एक्सईएन जल निगम और जिला आपूर्ति अधिकारी अंकुर यादव बैठक में नहीं पहुंचे। इस पर मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर दोनों को नोटिस जारी किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed