फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Strike ends on assurance of payment of 140 crore sugarcane price

UP: आखिर खत्म हुआ BKU का धरना, 140 करोड़ गन्ना मूल्य भुगतान के आश्वासन पर बनी सहमति, पांच घंटे रहा चक्का जाम

Wed, 14 Sep 2022 08:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 14 Sep 2022 08:23 AM IST
सार

भाकियू का धरना उस समय खत्म हो गया, जब मिल मालिकों से 140 करोड़ रुपये के भुगतान पर सहमति बन गई। इससे पहले किसानों ने पांच घंटे तक चक्का जाम रखा।

विज्ञापन
Strike ends on assurance of payment of 140 crore sugarcane price
शामली कलक्ट्रेट में किसानों के धरने पर सीओ व एसडीएम से वार्ता करते भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत। - फोटो : SHAMLI

विस्तार

बकाया गन्ना मूल्य भुगतान व दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का मुआवजा बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट पर जारी भाकियू का बेमियादी धरना मंगलवार को खत्म हो गया। किसानों को मिल मालिकों से 140 करोड़ रुपये के भुगतान पर सहमति बनी। इससे पहले किसानों ने कलक्ट्रेट के सामने पानीपत-खटीमा हाईवे पर पांच घंटे तक चक्का जाम रखा।

विज्ञापन


भाकियू कार्यकर्ता पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे कलक्ट्रेट पहुंचे तथा ट्रैक्टरों से जाम लगा दिया। राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भी ट्रैक्टर पर सवार होकर कलक्ट्रेट पहुंचे और धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा शांतिपूर्ण आंदोलन से सरकार जायज मांगें मानने के लिए तैयार नहीं है। इसलिए उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की भूमि कौड़ियों के भाव खरीद कर हाईवे बनाना चाहती है। जिससे किसान बर्बाद हो जाएगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: शाकंभरी हादसे की आंखों देखी: आगे मत जाओ, वहां खतरा है, पर नहीं रोकी कार, मां की मौत पर फूट-फूटकर रोईं बेटियां
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन ने करीब एक बजे किसानों को वार्ता के लिए आमंत्रित किया। एडीएम संतोष कुमार, अन्य अधिकारियों तथा चीनी मिल अफसरों के साथ बैठक चली। करीब चार बजे किसानों को आश्वासन दिया गया कि इस माह 140 करोड़ रुपये का गन्ना मूल्य भुगतान कर दिया जाएगा। 50 करोड़ बुधवार को और बाकी 90 करोड़ इस माह के अंत तक भुगतान कर देंगे। इसके बाद राकेश टिकैत ने धरना समाप्ति की घोषणा कर दी।

यह भी पढ़ें: भावुक कर देंगी तस्वीरें: चंद मिनटों में उजड़ गईं खुशियां, मां की मौत से सदमे में बेटियां, कह डाली ऐसी बात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed