फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Stretch of fog from midnight

आधी रात से ही तनी कोहरे की चादर

Wed, 09 Dec 2020 01:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 01:26 AM IST
विज्ञापन
Stretch of fog from midnight
आधी रात से ही तनी कोहरे की चादर
विज्ञापन

बहसूमा। सर्दी के साथ अब कोहरा बढ़ने लगा है। सोमवार देररात से ही क्षेत्र में घना कोहरा नजर आया। सुबह कोहरे के कारण दृश्यता बहुत कम रही। ऐसे में सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। कई स्थानों पर सड़क किनारे वाहन खड़े भी रहे। करीब 12 बजे मौसम पूरी तरह साफ हुआ और धूप निकली।
कोहरे ने अब लोगों के सामने दिक्कतें पैदा करनी शुरू कर दी हैं। धुंध के कारण लोगों का सुबह घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। मंगलवार को धुंध के कारण लोग घरो में दुबके रहे। सड़क पर हादसों से बचने के लिए चालक वाहन किनारे लगाकर घंटों खड़े रहे। वहीं डॉक्टरों की सलाह है कि बुजुर्ग और बच्चे गर्म कपड़े पहनकर ही घर से बाहर निकलें। डा. पवन गोयल का कहना है कि ठंड से बचाव बहुत जरूरी है। ऐसे में सिर से पांव तक गर्म कपड़ों से खुद को ढंककर रखें। ठंडे पेय पदार्थों का सेवन करने से बचें। गुनगुना पानी ही पीएं।
विज्ञापन

दोपहर बाद हुए सूर्य देव के दर्शन
मवाना। घने कोहरे ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। मंगलवार को दोपहर के बाद ही सूर्य देव के दर्शन हुए।
ठंड का प्रकोप धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। ठंड के साथ कोहरे ने भी अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। मंगलवार सुबह के समय घना कोहरा नजर आया। चालकों को वाहन चलाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दिन में भी चालकों को वाहन की हेड लाइट जलाकर चलना पड़ा। दोपहर के बाद सूर्य देव के दर्शन होने पर लोगों को राहत मिल सकी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका ने अलाव जलवाए
मवाना। ठंड से राहत देने के लिए नगर पालिका ने अलाव जलवाने शुरू कर दिए हैं। नगर पालिका अध्यक्ष मो. अय्यूब कालिया एवं अधिशासी अधिकारी सुनील सिंह ने थाना तिराहा, सुभाष चौक, रोडवेज बस स्टैंड आदि कई स्थानों पर अलाव जलवाए। चेयरमैन और ईओ ने अलाव का निरीक्षण किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed