मेरठ। कोशिश सामाजिक संगठन के बैनर तले रंगकर्मियों ने बच्चा पार्क पर नुक्कड़ नाटक किया, जिसमें विश्व जनसंख्या दिवस पर बढ़ती आबादी से होने वाली समस्या के प्रति लोगों को जागरूक किया। आधा पेट रोटी विषय पर नुक्कड़ नाटक में रंगकर्मियों ने जनसंख्या विस्फोट, गरीबी, भुखमरी, बेरोजगारी और प्रतिभा पलायन के चार गुना बढ़ने पर होने वाली परेशानी को दर्शाया गया। नाटक के मुखिया अजय सेठी ने लोगों से कहा कि देश की आबादी 140 करोड़ है। जनसंख्या नियत्रण कानून नहीं लाया गया तो भारत की आबादी 2050 में 200 करोड़ हो जाएगी। इसी वजह से परिवार नियोजन और परिवार कल्याण का कोई फायदा नहीं हो रहा। अजय सेठी, मनमोहन भल्ला, करन कामरा ने नाटक प्रस्तुतिकरण किया। उन्होंने हम दो हमारे दो का नियम सख्ती से लागू करने को आग्रह किया। इस मौके पर उमेश सिंघल, मुफ्ती मोहम्मद हफीजुल्लाह, वीरेंद्र रस्तोगी, विक्रांत शर्मा, वीरेंद्र रस्तोगी, विजय शाहनी, सीमा रानी आदि मौजूद रहे। संवाद