सहारनपुर: इंसानों के बाद पशु बने आवारा कुत्तों का निशाना, नोंचकर मार डालीं बाईस भेड़, एक दर्जन घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानकारी के अनुसार तहसील क्षेत्र के गांव मुगल माजरा उर्फ रेतगढ़ निवासी भेड़ पालक सोमपाल व बंटी ने बताया कि उन्होंने अपनी भेड़, बकरियों के लिए गांव के पास बाड़ा बना रखा है। जंगल में भेड़ों को चराने के बाद वे दोनों अपनी भेड़ों को इसी बाड़े में रखते हैं। मंगलवार को भी उन्होंने अपनी सारी भेड़ों को बाड़े में बंद कर दिया था तथा रात में करीब नौ बजे सोने के लिए घर चले गये थे।
बुधवार की सुबह करीब पांच बजे आकर देखा तो बाड़ टूटी पड़ी थी तथा काफी संख्या में भेड़ मरी पड़ी थीं। बताया कि भेड़ों को बुरी तरह नोंच कर खाया हुआ था। यह मंजर देख कर उनके होश फाख्ता हो गये। कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई और घटना की सूचना 100 नंबर पर पुलिस को दी गई।
पीड़ित भेड़ पालकों ने बताया कि बाड़े में कुत्तों के पैरों के निशान व टूटी बाढ़ से साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि कुत्तों के झुंड ने ही उनकी भेड़ों को अपना निवाला बनाया है। पीड़ित भेड़ पालकों ने तहसील प्रशासन से मुआवजा दिलवाए जाने की मांग की है।
तहसीलदार देवेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना पर हल्का लेखपाल व पशु चिकित्सक को मौके पर भेजा गया था। लेखपाल की रिपोर्ट के अनुसार मौके पर 22 मृत व 12 जख्मी भेड़ मिली है। पीड़ित भेड़ पालकों की हर संभव मदद की जाएगी।